Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कब्जा लेने पहुंची MDA टीम का विरोध:लोहियानगर के किसानों ने कहा- पूरा मुआवजा और प्लॉट मिलने से पहले एक इंच जमीन नहीं देंगे

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में शुक्रवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की टीम किसानों की जमीन पर कब्जा लेने पहुंची, जहां किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। काजीपुर, गंगानगर और वेदव्यासपुरी क्षेत्र के किसानों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उनका बकाया मुआवजा और प्लॉट नहीं मिल जाता, वे किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे। किसानों ने मेडा की टीम के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वर्ष 2011में पास होने के बाद 2015 में लागू की गई योजना के तहत उन्हें मुआवजा और प्लॉट दिया जाना था। हालांकि कुछ किसानों को आंशिक भुगतान मिला है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में किसान अपने हक से वंचित हैं। इसी को लेकर लंबे समय से उनका विरोध जारी है। शुक्रवार को जब एमडीए की टीम काजीपुर क्षेत्र में जमीन पर कब्जा लेने पहुंची तो किसानों ने एकजुट होकर टीम को रोक दिया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए “जय जवान, जय किसान” और एमडीए के खिलाफ विरोध जताया। उनका कहना है कि प्रशासन पहले उनका पूरा प्रतिकार (मुआवजा) और प्लॉट आवंटन सुनिश्चित करे, उसके बाद ही वे जमीन देने पर विचार करेंगे। प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ मौजूद सपा नेता गौरव काजीपुर ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि “एक इंच भी जमीन एमडीए को नहीं दी जाएगी। अगर प्रशासन द्वारा जबरन दबाव बनाया जाता है तो सभी किसान एकत्र हसेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। किसानों का कहना है कि कई बार प्रशासन से वार्ता के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वेदव्यासपुरी में जारी है अनिश्चितकालीन धरना गंगानगर, लोहियानगर और वेदव्यासपुरी में एक ही योजना के तहत कार्य हुआ है। किसानों के अनुसार सभी जगह उनको पूरा मुआवजा और प्लॉट नहीं मिला है। इसी के विरोध में वेदव्यासपुरी में भी पिछले कई महीनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली पुलिस ने दो तस्कर पकड़े:चंद्रप्रभा डैम के पास से 6 गौवंश जब्त, पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे थे
    Next Article
    संभल में स्मार्ट मीटर योजना पर रोक की मांग:गलत बिलिंग, कटौती से परेशान लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment