Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली पुलिस ने दो तस्कर पकड़े:चंद्रप्रभा डैम के पास से 6 गौवंश जब्त, पश्चिम बंगाल भेजे जा रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले की नौगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को चंद्रप्रभा डैम के पास से छह गौवंश जब्त किए। इस दौरान पुलिस ने दो गौवंश तस्करों को भी गिरफ्तार किया। ये तस्कर गौवंश को पैदल जंगल के रास्ते बिहार ले जाने की फिराक में थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गौवंश की खेप को पैदल जंगल के रास्ते बिहार सीमा की ओर ले जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंद्रप्रभा डैम के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान दो व्यक्ति गौवंश के साथ आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान चकिया कोतवाली क्षेत्र के बोदलपुर गांव निवासी कन्हैया और प्रभुनरायनपुर निवासी चंद्रशेखर साहनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिर्जापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से सस्ते दामों पर गौवंश खरीदते थे या घुमंतू गौवंशों को इकट्ठा करते थे। पुलिस लगा रही नेटवर्क का पता इकट्ठा किए गए गौवंशों को वे पैदल बिहार ले जाते थे, जहां से उन्हें वाहनों में लादकर वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। पुलिस टीम अब इन तस्करों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इस कार्रवाई में नौगढ़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, तरुण पांडे, सुजीत कुमार सिंह, सतीश यादव और मो. गुफरान शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति सम्मेलन में सशक्तिकरण का संकल्प:महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर, सरकारी नीतियों पर हुई चर्चा
    Next Article
    मेरठ में कब्जा लेने पहुंची MDA टीम का विरोध:लोहियानगर के किसानों ने कहा- पूरा मुआवजा और प्लॉट मिलने से पहले एक इंच जमीन नहीं देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment