Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में किराना की दुकान से युवक का अपहरण:बचाने दौड़ी मां के दोनों पैर पर चढ़ाया पहिया, दो कार से आए थे किडनैपर

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शुक्रवार शाम बदमाशों ने किराना की दुकान चलाने वाले युवक को अगवा कर लिया। आरोपी 2 कार से आए थे। गाड़ी से उतरकर अचानक दुकान में पहुंचे और युवक को खींचकर गाड़ी में डाल दिया। मां ने कार को रोकने का प्रयास किया, तो पहिया पैर में चढ़ाते हुए निकल गए। जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। दोनों पैर के पंजे में फ्रैक्चर है। एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों के साथ भीड़ लोहियानगर थाना पहुंची। युवक की बरामदी को लेकर जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक थाने का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों के बहुत समझाने पर लोग माने। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद अपने घर लौट गए। मामला शुक्रवार रात करीब 9 बजे का लोहिया नगर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… लोहिया नगर में मनोज कुमार का परिवार रहता है। घर में पत्नी सुशीला, बेटा गगन और बेटी तुलसी है। मनोज की 2 महीने पहले मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम को सुशीला दुकान पर थी। गगन घर के सामने खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की क्रेटा और ब्रेजा कार सवार युवक आए और गगन का मोबाइल छीनकर उसे गाड़ी में डाल लिया। मां सुशीला ने शोर मचाते हुए कार को रोकने का प्रयास किया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। सुशीला ने कार की खिड़की पकड़ ली, लेकिन चालक ने कार दौड़ा दी। इसी दौरान सुशीला के दोनों पैर पर कार का पहिया चढ़ गया और वह नीचे गिर गई। आरोपी गगन को लेकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने सुशीला को घायल हालत में देखा। पुलिस मौके पर पहुंची ने लोग सुशीला को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुशीला ने बताया- दो कार आकर रुकी। एक कार में से कुछ युवक नीचे उतरे। उन्होंने दुकान के सामने आकर गगन की ओर इशारा किया और बाहर आने के लिए बोला। उसने कारण पूछा तो दूसरी कार से भी युवक बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने जबरन गगन को बाहर खींच लिया और ले जाने लगे। सुशीला का कहना है कि वह कार के दरवाजे पर लटक गई और इसी दौरान पहिया पैर पर चढ़ गया। चोरी की वारदात से जोड़कर देख रहा परिवार परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। गगन की बहन तुलसी ने बताया- उनके पापा का ई-रिक्शा था, जिसे गगन ने चलाना शुरु किया था। कुछ दिन पहले किसी ने ई रिक्शा चुराने का प्रयास किया, तो गगन ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। हो सकता है कि यह लोग वही हों जो ई-रिक्शा चुराकर ले जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… टुंडे कबाब और कश्मीरी चाय बन पाना मुश्किल:लखनऊ में गैस किल्लत का 5 हजार दुकानों पर असर, चटोरी गली में 60% दुकानें बंद लखनऊ में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत काफी बढ़ गई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। तमाम होटल, रेस्टोरेंट और छोटे दुकानदारों के पास कुछ ही दिन के लिए गैस बची है। कई दुकानदारों ने तो कोयले की भट्ठी और लकड़ी के चूल्हे बना लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 7KM लंबा ग्रीन कॉरिडोर शुरू:10 लाख आबादी को फायदा, राजनाथ बोले- अगले महीने चालू होगा कानपुर एक्सप्रेस-वे
    Next Article
    खुलेआम कालाबाजारी करने वाले गैस एजेंसी मालिक को जमानत:24 घंटे में जेल से बाहर आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment