Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन:कौशल विकास मिशन के तहत हेल्थकेयर में 100 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग , 6 महीने के कोर्स के बाद मिलेगा प्लेसमेंट

    17 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत मेरठ में कौशल प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। टैली के डायरेक्टर आकाशदीप सिंघल ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत हेल्थकेयर सेक्टर में 100 बच्चों का टार्गेट रखा गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल द्वारा रिबन काट कर किया गया। यह कोर्स 6 महीने का होगा, जिसमें प्रतिदिन 4-5 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। कुल 900 घंटे की ट्रेनिंग के साथ लगभग 200 घंटे की OJT (ऑन जॉब ट्रेनिंग) भी शामिल है, जो बच्चों को विभिन्न अस्पतालों में कराई जाएगी। अब तक 75 स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट हो चुका है और 25-25 के तीन बैच शुरू किए जा चुके हैं। चौथे बैच के लिए मोबिलाइजेशन जारी है, जिसे 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य है। हर बैच में 25 स्टूडेंट्स शामिल किए जाते हैं। प्रोग्राम में सामाजिक समावेशन का भी ध्यान रखा गया है। कुल सीटों में 33% महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि 5% सीटें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं। ट्रेनिंग सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। संस्थान ने स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को बुलाकर कोर्स की पूरी जानकारी दी साथ ही अपील की गई है कि स्टूडेंट्स कम से कम 70% उपस्थिति सुनिश्चित करें, तभी वे असेसमेंट और प्लेसमेंट के लिए पात्र होंगे। संस्थान का कहना है कि उनका लक्ष्य सिर्फ ट्रेनिंग देना नहीं, बल्कि युवाओं को 100% प्लेसमेंट के साथ बेहतर करियर की ओर बढ़ाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस आज:PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी; 26 घंटे में 1500 किमी का सफर
    Next Article
    मऊ विधानसभा सीट पर भाजपा बनी पहली पसंद:सुभासपा दूसरे स्थान पर, सपा से अल्ताफ अंसारी पहली पसंद; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment