Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ विधानसभा सीट पर भाजपा बनी पहली पसंद:सुभासपा दूसरे स्थान पर, सपा से अल्ताफ अंसारी पहली पसंद; जानिए विधायक की स्थिति

    16 hours ago

    1

    0

    मऊ की सदर सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विधायक अब्बास अंसारी को जनता ने नापसंद किया है। भास्कर के सर्वे में 66% जनता का मत है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। भाजपा से उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अशोक सिंह हैं। सर्वे में भाजपा को सबसे अधिक पसंद किया गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, तीसरे पर समाजवादी पार्टी (सपा), चौथे पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और पांचवें नंबर पर कांग्रेस रही। पार्टीवार देखें तो सुभासपा में पहली पसंद अब्बास अंसारी हैं। उन्हें 100 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में अशोक सिंह पहली पसंद हैं, जिन्हें 32% लोगों ने समर्थन दिया है। प्रिंस यादव को 14%, बजरंगी सिंह बज्जू को 13%, विजय प्रताप सिंह को 8%, राजा ज्योति आनंद सिंह को 6% और आनंद प्रताप सिंह को 5% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी में अल्ताफ अंसारी 65% वोटों के साथ सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। उनके बाद शाहिना अरशद जमाल को 13% और शाहिद लारी को 6% लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस पार्टी में पूजा राय को 35% लोगों ने पहली पसंद बताया है, जबकि शलमान जमशेद को 30% और वैष्णवी राय को 13% का समर्थन मिला है। बसपा से भीम राजभर को 38%, माधवेंद्र सिंह को 28% और अतुल राय को 22% लोगों ने पसंद किया है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट … लिंक
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन:कौशल विकास मिशन के तहत हेल्थकेयर में 100 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग , 6 महीने के कोर्स के बाद मिलेगा प्लेसमेंट
    Next Article
    चित्रकूट में 42 डिग्री तापमान, जनजीवन प्रभावित:डीएम ने सरकारी कार्यालयों और कोर्ट-कचहरी का समय बदला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment