Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत:नवोदय हॉस्पिटल में मरम्मत के दौरान हादसा, एक साथी गंभीर

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र स्थित नवोदय हॉस्पिटल में गुरुवार देर शाम एक हादसा हुआ। अस्पताल में निर्माणाधीन लिफ्ट की मरम्मत के दौरान अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। किन्हापुर निवासी करण अपने एक साथी के साथ अस्पताल में लिफ्ट लगाने और उसकी मरम्मत का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि तकनीकी खामी के कारण लिफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिरी, जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और अस्पताल स्टाफ ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें एसडीएस अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय करण ने दम तोड़ दिया। उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लिफ्ट में तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर हैलट में टॉर्च से हो रहा इलाज:वार्ड नंबर-18 में 1 घंटे गुल रही बिजली, मरीज और डॉक्टर ने मोबाइल का फ्लैश जलाया
    Next Article
    पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया:फिरोजाबाद में घरेलू कलह में झगड़ा, महिला गंभीर घायल, आगरा रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment