Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर हैलट में टॉर्च से हो रहा इलाज:वार्ड नंबर-18 में 1 घंटे गुल रही बिजली, मरीज और डॉक्टर ने मोबाइल का फ्लैश जलाया

    10 hours ago

    2

    0

    कानपुर के हैलट अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाला एक वीडियो सामने आया है। वार्ड नंबर-18 में अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों को टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट में मरीजों का इलाज करना पड़ा। वीडियो में दिख रहा है कि वार्ड में अंधेरा फैला हुआ है। डॉक्टर, मरीज और तीमारदार मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर किसी तरह काम चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आई, जिससे इलाज व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। हालांकि वीडिओ कब का है। इसके बारे में डॉक्टर कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। गंभीर मरीजों का वार्ड, बढ़ी चिंता वार्ड नंबर-18 में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज भर्ती रहते हैं। ऐसे में बिजली गुल होना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। अंधेरे में इलाज करना मरीजों की जान के साथ जोखिम पैदा कर सकता है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एक कर्मचारी ने कैमरे पर बोलने से इनकार करते हुए कहा- बारिश के दौरान भी बिजली नहीं गई थी। वीडियो कब का है, इसकी जानकारी केवल CMS ही दे सकते हैं। अफसर नहीं मिले मामले में CMS और SIS से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों अधिकारी अपने चैंबर में नहीं मिले। वहीं, GSVM मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला से भी बात नहीं हो सकी। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही किसकी है? बिजली क्यों गई और बैकअप व्यवस्था क्यों फेल रही? फिलहाल इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कोर्ट परिसर में जमीन विवाद, पैरोकार को धमकी:हिस्ट्रीशीटर के नाम से मिली धमकी, कोर्ट ने दी सुरक्षा
    Next Article
    मेरठ में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत:नवोदय हॉस्पिटल में मरम्मत के दौरान हादसा, एक साथी गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment