Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में महिला-मंगेतर पर हमला:बाइक सवारों ने कार तोड़ी, मारपीट CCTV में कैद

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित शाहपीर गेट के पास शनिवार रात बाइक सवार कुछ युवकों ने एक महिला और उसके मंगेतर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गंगानगर थाना क्षेत्र की गंगाधाम कॉलोनी निवासी साक्षी चौधरी अपने मंगेतर अनुज के साथ डिनर के लिए शाहपीर गेट के पास एक होटल पहुंची थीं। इसी दौरान तीन युवक बाइक से आए और उनकी कार के सामने बाइक खड़ी कर दी। बिना किसी उकसावे के आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अनुज और साक्षी ने इसका विरोध किया, तो मामला बढ़ गया। आरोपियों ने अनुज के साथ मारपीट शुरू कर दी और फोन करके अपने एक और साथी को बुला लिया। इसके बाद हमलावरों ने लोहे की रॉड से कार के शीशे तोड़ दिए और हंगामा किया। इस दौरान महिला के साथ भी अभद्रता की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबार में निवेश के नाम पर 10 करोड़ की ठगी:बुलियन कारोबारियों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    मेरठ में टेलीकॉम लाइन से कॉपर वायर चोरी:पांच लाख रुपये के तार चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment