Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में महिला ने लाइव आकर किया सुसाइड का प्रयास:हालत गंभीर, कहा पति, भाई ने मुझे बर्बाद कर दिया, मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक महिला ने लाइव वीडियो बनाकर सुसाइड का प्रयास किया। महिला ने विक्टोरिया पार्क के आसपास खड़े होकर अपना एक वीडियो बनाया। वीडियो में महिला ने कहा कि वो सुसाइड कर रही है। उसने जहर खा लिया है। रोते हुए महिला ने कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसका पति, उसका भाई और उनके दोस्त हैं। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है उसकी हालत गंभीर है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो गया है। भाई, पति, दोस्तों ने मिलकर बर्बाद किया पूरा मामला शनिवार दोपहर का बताया जा रहा है। महिला का लगभग डेढ़ मिनट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पिंक सूट पहने हुए महिला काफी रो रही है। रोते हुए महिला ने पहले अपना नाम बताया। फिर कहा कि मेरे पति का नाम आदेश शर्मा बताया है। मैं लोहिया नगर की रहने वाली हूं। महिला ने कहा कि मैंने प्वाइजन खा लिया है। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा भाई मनीष, पति आदेश शर्मा उसके दोस्त आशीष, तरुण भड़ाना व मिकल भड़ाना है। इन लोगों ने मुझे बर्बाद कर दिया। पति आदेश कर रहा 10 साल से शोषण कहा कि आदेश 10 साल से मेरा शारीरिक शोषण कर रहा है और अब मुझे अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। मेरा भाई मनीष जिसे मैंने पालपोस कर बड़ा किया है, आज उसने मुझे बीच रास्ते में छोड़ दिया है। उस भाई ने मेरा बिजनेस, गाड़ी सब धोखे से अपने नाम कर दिया है। इसलिए आज मैं सुसाइड कर रही हूं। मेरी सुसाइड के जिम्मेदार ये लोग हैं। मेरे तीन बच्चे दुनिया में अकेले हैं महिला ने वीडियो में कहा कि मेरे तीन बच्चे हैं जो आज इस दुनिया में अकेले हैं। कानून ने भी मेरी कोई मदद नहीं की है। मैं काफी दिनों से परेशान चल रही थी जिसके कारण आज मैं सुसाइड कर रही हूं, मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग हैं। अस्पताल में भर्ती है महिला महिला की हालत गंभीर है उसे मंगलपांडे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वो जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रही है। आरोप है कि महिला शिकायत लेकर महिला थाने गई थी जहां से लौटने के बाद उसने विक्टोरिया पार्क के पास आकर पहले जहरीला पदार्थ खाया, इसके बाद वीडियो बनाकर शेयर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल संप्रेषण गृह में किशोर ने की सुसाइड की कोशिश:फर्रुखाबाद में गंभीर हालत में सैफई रेफर, एक महीने पहले आया था
    Next Article
    निर्माणाधीन कारागार में महिला मजदूर घायल:सिर पर ईंट गिरने से आई गंभीर चोट, गोरखपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment