Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में निर्माणाधीन दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत:दो घायल, पुलिस ने जांच शुरू की, मकान मालिक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 4 बजे गांव बाजोट के निकट हाजी अनवर अहमद के 200 गज के प्लॉट में हुई। यहां एक 10 फीट ऊंची दीवार का अवैध निर्माण चल रहा था, जो अचानक ढह गई। दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को मलबे से निकालकर संतोष हॉस्पिटल भेजा। इलाज के दौरान मजरूफ पुत्र उम्मेद की मौत हो गई। घायल मजदूरों रिहान और उम्मेद का हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य से जुड़े प्लॉट मालिक हाजी अनवर की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रेव पार्टी में पुलिस का छापा:IIT के स्टूडेंट समेत दिल्ली-हरियाणा के 140 रईसजादे शामिल, राजस्थान से लाया गया ड्रग
    Next Article
    मौदहा आरओबी पर दो लेन का आवागमन हुआ शुरू:155 करोड़ की परियोजना से जाम से मिलेगी राहत, दुर्घटनाएं भी होंगी कम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment