Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पूजन सामग्री की दुकान में चोरी का VIDEO:मुख्य दरवाजे से अंदर घुसा चोर, टी-शर्ट से चेहरा छिपाया, कैमरे तोड़ कर फरार

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी का VIDEO सामने आया है। वीडियो में चोर दुकान के भीतर घुसता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह अपनी टीशर्ट से चेहरा छिपाता है और वारदात करने के बाद कैमरे तोड़कर फरार हो जाता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दो तस्वीरें देखें… पहले एक नजर वारदात पर शास्त्रीनगर पीवीएस रोड पर प्रह्लाद अग्रवाल की पूजन सामग्री की दुकान है। सोमवार रात दुकान में चोरी हो गई। सुबह प्रह्लाद अग्रवाल दुकान पहुंचे तो वारदात का पता चला। चोर दुकान से लगभग 80 हजार रुपये के अलावा CCTV का मॉनीटर चोरी कर ले गया है। कैमरे में चोर साफ दिखाई पड़ रहा है। आधी रात में दिखा चोर प्रह्लाद की मानें तो चोरी की वारदात आधी रात को 1 बजकर 43 मिनट से 2 बजे के बीच की गई है। चोर दुकान के दरवाजा के निचले हिस्से को खोलकर अंदर घुसता दिख रहा है। इसके बाद वह अपनी टीशर्ट उतारकर चेहरा छिपाता है लेकिन उससे पहले वह कैमरे में कैद हो जाता है। चोरी से पहले दिख रहा टहलता हुआ चोर दुकान के बाहर कुछ दूरी पर लगे एक दूसरे CCTV कैमरे में भी दिखाई पड़ रहा है। साफ देखा जा सकता है कि वह पूरी रेकी के बाद वारदात करता है। शुरुआत में उसने एक शर्ट पहनी है। एक कैमरे में वह शर्ट उतारता दिख रहा है। संभवत: वह अपनी पहचान छिपाना चाहता था। जाते समय तोड़ गया कैमरे जिस वक्त चोर अंदर चोरी कर रहा था, उस वक्त उसकी नजर दुकान के भीतर लगे कैमरे पर पड़ती है। वह सामान जुटाने के बाद कैमरा तोड़ता है लेकिन भूल जाता है कि DVR वहीं मौजूद है। इसके बाद वह नकदी व स्क्रीन लेकर उसी रास्ते से बाहर आ जाता है, जिससे अंदर घुसा था। पुलिस आरोपी की कर रही पहचान सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि CCTV कैमरे में कई जगह चोर दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर में दो अस्पताल बदले, एक दिन बहरोड़ में रूके:उज्जैन से पहुंचें बरसाना, कोसी मंदिर के किए दर्शन, रेवाड़ी सरपंच- सरपंच प्रतिनिधि विवाद
    Next Article
    सीवर टैंक साफ करते समय 2 मजदूरों की मौत:जीजा-साले टैंक में उतरे थे, कानपुर पुलिस और SDRF टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment