Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सुबह से ही तेज धूप, तापमान 40 डिग्री:हवा की गति कम होने से उमस का भी असर, अभी तापमान और बढ़ेगा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही लोगों को जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप खिलने के साथ गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में इस तेजी से बढ़ोतरी ने जून जैसी गर्मी का एहसास करा दिया है। तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है हवा की गति सामान्य रहने के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया गया। तेज धूप के चलते सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कम देखने को मिली और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और पानी की बोतल का सहारा लेते नजर आए। विशेषज्ञों का कहना है- फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जा रही है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप से बचाने पर जोर दिया गया है। क्या बरतें सावधानी - दिनभर में बार-बार पानी, नींबू पानी या छाछ पीते रहें ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो। - दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। बाहर जाना पड़े तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें। - हल्के और सूती कपड़े पहनें – ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनने से शरीर ठंडा रहता है। - खान-पान का ध्यान रखें – ताजे फल (तरबूज, खीरा आदि) खाएं और ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से बचें। – घर से निकलते समय पानी साथ रखें, खाली पेट बाहर न जाएं और शरीर को ढककर रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल:तापमान 40°C के पार, कड़क धूप में बाहर निकलना मुश्किल
    Next Article
    कमलाकांत हत्याकांड के मुख्य गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने फरार आरोपी को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment