Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमलाकांत हत्याकांड के मुख्य गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार:भदोही पुलिस ने फरार आरोपी को जेल भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    भदोही पुलिस ने कमलाकांत हत्याकांड के एक फरार गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेहीलाल, जो मनीष यादव गैंग का सक्रिय सदस्य है, को उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मनीष यादव (36 वर्ष, निवासी धसकरी, भदोही) का एक संगठित और सक्रिय गिरोह है। इस गिरोह में मेहीलाल (48 वर्ष, निवासी धसकरी), सुजीत यादव (20 वर्ष, निवासी धसकरी) और अंकित यादव उर्फ लवकुश यादव (21 वर्ष, निवासी मीरगंज, जौनपुर) जैसे सक्रिय सदस्य शामिल हैं। यह गिरोह गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त है। कमलाकांत दुबे की हत्या इसी गिरोह द्वारा की गई थी। अभियुक्तों ने कमलाकांत दुबे की दुकान का शटर बंद करते समय आर्टिगा कार से टक्कर मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस आपराधिक कृत्य के लिए अभियुक्तों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में, स्थानीय पुलिस ने सूचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट से संबंधित फरार अभियुक्त मेहीलाल (उम्र 48 वर्ष) को उसके धसकरी स्थित घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सुबह से ही तेज धूप, तापमान 40 डिग्री:हवा की गति कम होने से उमस का भी असर, अभी तापमान और बढ़ेगा
    Next Article
    शादी का झांसा देकर युवती का किया शोषण:इंकार करने पर युवती ने पिता के सामने यमुना में लगाई छलांग, पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment