Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में संपन्न हुई दूसरे दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा:आधे अभियार्थी भी नहीं पहुंचे परीक्षा केंद्र पर, पुलिस का रहा सख्त पहरा

    21 hours ago

    1

    0

    मेरठ में उप्र पुलिस के 4543 पदों की भर्ती के लिए 43 परीक्षा केंद्रों पर दो दिन तक चार पालियों में परीक्षा होनी है , जिसमें से शनिवार को दो पालियों की परीक्षा संपन्न हो चुकी है । इसके बाद आज रविवार को शेष दो पालियों की परीक्षा होनी थी जिसमें से पहली पाली की परीक्षा समाप्त हो चुकी है।। दोनों दिन की परीक्षा में कुल 78,720 अभ्यर्थी शामिल होने थे, लेकिन शनिवार की परीक्षा में निर्धारित से 50 प्रतिशत अभियार्थी ही शामिल हो सके। जनपद के बड़े परीक्षा केंद्रों पर 57 और छोटे केंद्रों पर 40 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी से लैस किया गया है। अभ्यर्थियों की जांच बायोमीट्रिक के अलावा रेटिना स्कैन तकनीकी से भी की जा रही है । इंटरनेट मीडिया पर पेपर लीक की फर्जी अफवाह उड़ाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इंटरनेट मीडिया की निगरानी के लिए जनपद, रेंज, जोन और डीजीपी क्वार्टर स्तर से टीमें काम करेंगी। फर्जी सूचना का तत्काल ही खंडन किया जाएगा। गुगल लैंस या कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स सामान लेकर जाने वालों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हाथ का बैंड या घड़ी पहनकर अभ्यर्थी अंदर नहीं जा सकेंगे। नकल माफिया पर भी एसटीएफ की नकेल नकल माफिया राजीव नयन मिश्रा, रवि अत्री, अरविंद राणा, मोनू, बलराम, अंकित सिंह, दीपक मंढी, पुष्कर पंडित और अतुल वत्स जमानत पर छूट चुके है। इन पर नकेल कसने की जिम्मेदारी एसटीएफ को सौंपी है। स्थानीय पुलिस भी नजर रखेगी। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती के नाम पर किसी के झांसे में न आएं। परीक्षा केंद्रों पर पाबंदी और ले जाने वाला सामान -अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अदर पैन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड ले जा सकेंगे। पानी की बोतल भी केंद्र के अंदर नहीं जाने दी जाएगी। केंद्र के अंदर ही पानी की सुविधा की गई है। -परीक्षा केंद्र के अंदर नजर का चश्मा ही ले जा सकेंगे। गुगल लैस का चश्मा या ब्लैक चश्मा नहीं ले जा सकेंगे। हाथ के बैंड भी गेट पर उतरवा दिए जाएंगे। -स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ, मोबाइल फोन, कोई भी लीड, सिर की कैप अंदर नहीं ले जा सकेंगे। कपड़ों के बटन से लेकर पैन तक की विशेष चेकिंग की जाएगी। -परीक्षा केंद्र पर डेढ़ घंटे पहले से चेकिंग शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर डिप्टी एसपी की सड़क दुर्घटना में मौत:जौनपुर के दरवेशपुर गांव के पास हुआ हादसा, मऊ के निवासी थे
    Next Article
    सीतापुर में बस-ट्रक की टक्कर, पीछे से कार भी भिड़ी:हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल, तीन वाहन पुलिस कब्जे में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment