Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम:एचपीवी वैक्सीन और समय पर जांच पर दिया जोर

    4 hours ago

    1

    0

    बुधवार, 11 फरवरी को संजीवनी महिला संस्था द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे कनोहर लाल गर्ल्स स्कूल, साकेत में आयोजित हुआ। कार्यक्रम संस्था की अध्यक्षा श्रीमती निशि जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भावना जिंदल मौजूद रहीं। डॉ. भावना जिंदल ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षणों को पहचानना और समय पर जांच (स्क्रीनिंग) कराना बेहद जरूरी है। जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का पहला कदम है। उन्होंने एचपीवी (HPV) वैक्सीन के लाभों पर भी प्रकाश डाला और छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को समय रहते बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। अंत में उपस्थित छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सह-सचिव श्रीमती रजनी गोयल ने प्रेस प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती मनीषा मुद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वूमेन एम्पावर्ड सेल की संयोजिका श्रीमती सीमा अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती निधि जैन, पर्यावरण संयोजिका श्रीमती दीपा ऐरन तथा सेवा कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती प्राची गुप्ता ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था की कार्यकारिणी सदस्याओं और अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ के युवक की मुंबई में मिली लाश:समुद्र किनारे बोरी में बंद मिला शव, पत्नी हिरासत में; 6 दिन बाद दर्ज कराई थी गुमशुदगी
    Next Article
    बिजली विभाग के 39 जेई पर अनुशासनात्मक कार्रवाई:4 का इंक्रीमेंट रुका, चार्जशीट जारी कर मांगा जवाब, एकमुश्त योजना में बरती लापरवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment