Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने युवक को पीटा:होमगार्ड परीक्षा देने आए युवक से मारपीट, वीडियो वायरल

    10 hours ago

    2

    0

    मेरठ में ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। होमगार्ड की परीक्षा देने आए गाजियाबाद निवासी अवनीश प्रजापति ने ट्रैफिक पुलिस पर मारपीट, अभद्रता और अवैध वसूली के प्रयास का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अवनीश प्रजापति रविवार को मेरठ में होमगार्ड की परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा के दौरान उसका हेलमेट चोरी हो गया। वह बिना हेलमेट के एक्सप्रेसवे के रास्ते वापस लौट रहा था, तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया और हेलमेट न होने पर चालान करने की बात कही। पीड़ित युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के नाम पर उससे सुविधा शुल्क मांगा। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो मौके पर मौजूद दारोगा विनोद कुमार ने उसके साथ मारपीट की। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि उसे गाली-गलौज की गई और उसकी शर्ट फाड़ दी गई। घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला गरमा गया है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी घायल:बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार
    Next Article
    खीरी मेडिकल कॉलेज में पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित:मेधावी छात्र सम्मानित, अंगदान पर जागरूकता का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment