Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम:पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30 और 31 मार्च को बारिश की संभावना

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शुक्रवार सुबह आए मौसम में बदलाव के बाद मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान भी सामान्य बना रहा और मौसम खुशनुमा महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिन यानी शनिवार और रविवार को मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। इस दौरान कभी धूप तो कभी बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, जिससे लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत बनी रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह बीच-बीच में बादल छाने और बारिश होने का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे दिन के तापमान में कमी आएगी और गर्मी का असर कुछ हद तक कम रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन दिनों बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही बुधवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई गिरावट और ठंडी हवाओं ने मौसम को राहत भरा बना दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 75 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:ड्यूटी में लापरवाही बरती थी, एसएसपी ने लिया एक्शन
    Next Article
    बुमराह मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े:पांच दिनों से BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में थे, KKR के खिलाफ पहला मैच खेल सकते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment