Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में वांछित बदमाश का फरसे के साथ वीडियो वायरल:पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) परिसर में भगवान परशुराम जयंती यात्रा के दौरान फरसा लहराते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा युवक कुख्यात अपराधी नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल बताया जा रहा है, जो पिछले आठ महीनों से वांछित है। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। नितिन कौशिक शास्त्री नगर का निवासी है और उस पर मेरठ में 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे हिस्ट्रीशीटर अमित मरिंडा का करीबी और खास शूटर भी माना जाता है। जानकारी के अनुसार, नितिन कौशिक और अमित मरिंडा कई आपराधिक मामलों में एक साथ नामजद रह चुके हैं। मई 2024 में लोहिया नगर पुलिस ने नितिन को तेजस होटल क्षेत्र से अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद थाना नौचंदी क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट में मकान कब्जे को लेकर दोनों ने खुलेआम फायरिंग की थी, जिसके बाद एसएसपी ने उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हालांकि, बाद में दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। फिलहाल, नितिन कौशिक रंगदारी और हनी ट्रैप जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहा है। हाल ही में उसका पिस्टल के साथ नाचते हुए एक फोटो भी वायरल हुआ है, जिस पर पुलिस अब नया मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब नितिन कौशिक की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। गौरतलब है कि डीआईजी द्वारा 10 से अधिक मुकदमों वाले अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आधी आबादी का अधिकार रोका क्यों? जवाब दो':लखनऊ में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर नाराजगी
    Next Article
    अमेठी में पावर हाउस में लगी आग, वायर ड्रम राख:पास के गेहूं के खेत तक फैली लपटें, लाखों का हुआ नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment