Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ से पिता-पुत्र लापता:दुकान से सामान लेने गए थे, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जगेंठी से एक पिता और उसका 10 वर्षीय बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी राजमिस्त्री घनश्याम बुधवार देर शाम अपने बेटे लक्ष्य के साथ घर के पास की दुकान पर सामान लेने गए थे। शुक्रवार तक भी दोनों घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को घनश्याम की पत्नी कोमल ने परिवार के सदस्यों के साथ कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस संभावित स्थानों पर भी तलाश कर रही है। परिवार के सदस्य पुलिस से दोनों को जल्द ढूंढने की अपील कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस संबंध में जानकारी मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ने मैनपुरी पुलिस को दिया फिटनेस मंत्र:मुश्किल परिस्थितियों से निकलने के तरीके सिखाए, अनुशासन पर जोर
    Next Article
    विधायक रामचंद्र यादव बोले-ट्रॉमा सेंटर और संयुक्त अस्पताल बनना बाकी:रुदौली में 4 साल में ऐतिहासिक विकास किया, जनता चाह रही मुझे फिर टिकट मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment