Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-सहारनपुर में जमकर ओले गिरे, सफेद चादर बिछी:प्रयागराज में पीपा पुल बह गया, यूपी के 30 जिलों में आंधी-बारिश

    22 hours ago

    1

    0

    यूपी में बुधवार को भी बेमौसम बारिश देखने को मिली। बुधवार सुबह से लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर और अलीगढ़ समेत 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर और लखीमपुर में दोपहर बाद ओले गिरे। शाम 5 बजे के बाद हरदोई, सहारनपुर में भी ओले गिरने से सड़क-खेतों में सफेद चादर बिछ गई। प्रयागराज के मेजा में गंगा फेरी घाट पर बना पांटून (पीपा) पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। बाराबंकी में चलती रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। मुजफ्फरनगर में 20 फीट सड़क धंस गई। ग्रामीण इलाकों में कई जगह खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल डूब गई। योगी ने किसानों के नुकसान को लेकर अफसरों को 24 घंटे में सर्वे के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुआवजा दिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्नदाताओं के साथ खड़ी है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिम विक्षोभ की वजह से मौसम बदल गया है। गुरुवार से इसका असर खत्म हो जाएगा, लेकिन 11 अप्रैल से नया विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे मौसम फिर से बिगड़ेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गिरावट आएगी। मौसम की आज की तस्वीरें- यूपी के आसपास के राज्यों में भी मौसम बिगड़ा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी से लगे राज्यों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से जनवरी-फरवरी जैसी ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के 10 जिलों में तेज बारिश हो रही है। हरियाणा और पंजाब में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। बिहार में बादल छाए हैं। आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेबनान में भीषण हमले पर बोले PM नेतन्याहू- हिज्बुल्लाह पर बरसती रहेंगी मिसाइलें
    Next Article
    लखनऊ में बीजेपी सरकार के खिलाफ लगे पोस्टर:सरकार पर नाकामी छुपाने का पोस्टर के जरिए लगाया गया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment