Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सर्राफा बाजार में PNG कनेक्शन को MoU:गेल गैस और ज्वेलर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के समक्ष किए हस्ताक्षर

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एशिया के सबसे बड़े आभूषण मैन्युफैक्चरिंग हब नील गली, सर्राफा बाजार और आसपास के ज्वेलरी क्लस्टर में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह एमओयू गेल गैस लिमिटेड और मेरठ बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के बीच जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस समझौते के तहत, गेल गैस लिमिटेड नील गली और सर्राफा बाजार की तंग गलियों तक पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचाएगा। पहले चरण में, इस क्षेत्र की लगभग 2500 छोटी-बड़ी इकाइयों को आभूषण निर्माण के लिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराई जाएगी। एमओयू हस्ताक्षर के दौरान जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और उपजिलाधिकारी सदर डॉ. दीक्षा जोशी मौजूद रहीं। गेल गैस लिमिटेड की ओर से महाप्रबंधक विनय कुमार, उपमहाप्रबंधक अंकुर और वरिष्ठ अधिकारी परितोष जोशी उपस्थित थे। मेरठ बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर रस्तोगी, महामंत्री डॉ. संजीव अग्रवाल और चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन के सचिव आशुतोष अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। गेल गैस लिमिटेड, मेरठ के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि वर्तमान में चल रहे पीएनजी ड्राइव 2.0 अभियान 1 जनवरी से 31 मार्च के तहत, इन 2500 इकाइयों को गैस उपभोग के अलावा बिना किसी अतिरिक्त व्यय के प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराई जाएगी। कनेक्शन चालू होने के बाद केवल उपभोग की गई गैस यूनिट का ही भुगतान करना होगा। विनय कुमार ने यह भी बताया कि गेल गैस इन कनेक्शनों पर होने वाले थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई) के 10,000 रुपये तक के व्यय को स्वयं वहन करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम, मेरठ से मुख्य गैस पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह कदम न केवल व्यापारियों को गैस सिलेंडरों से मुक्ति दिलाएगा, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। जिलाधिकारी मेरठ के शिविर कार्यालय पर जिलाधिकारी मेरठ, उपजिलाधिकारी सदर, गेल गैस मेरठ के महाप्रबन्धक व अन्य अधिकारीगण, मेरठ बुलियन एण्ड जवैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारगण एम.ओ.यू हस्ताक्षर करने के दौरान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गैस किल्लत पर AAP का प्रदर्शन:महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    फतेहपुर में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, मौत:ओम घाट पर दोस्तों संग नहाते समय हुई घटना, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment