Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गैस किल्लत पर AAP का प्रदर्शन:महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर आम जनता को राहत देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का सबसे अधिक असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 70 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में करीब 120 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर महंगा होने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। उनका दावा है कि देश के कई हिस्सों से चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। मुंबई में लगभग 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं, जबकि 60 प्रतिशत तक के बंद होने की आशंका जताई जा रही है। तमिलनाडु में करीब 10 हजार होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर बताए जा रहे हैं। पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गुजरात के मोरबी क्षेत्र में करीब 650 उद्योगों में से 170 उद्योग बंद हो चुके हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस आर्थिक स्थिति के चलते देशभर में करीब एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका जताई जा रही है। पार्टी का कहना है कि भारत में इस्तेमाल होने वाली करीब 50 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, जैसे ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर भी गैस आपूर्ति और कीमतों पर पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गैस क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जिससे कई स्थानों पर कीमतों में तीन गुना तक बढ़ोतरी देखी गई है। AAP कार्यकर्ताओं ने मांग की कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की हालिया मूल्य वृद्धि तुरंत वापस ली जाए। साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी दी जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार स्पष्ट व जवाबदेह नीति घोषित करे। इस मौके पर हरपाल सिंह, शहजाद मलिक, मिथुन सूर्यवंशी, सुशील जैन, अंकित, अमजद, धर्मपाल, महताब, आलोक, नियाज हसन और संजय कुमार समेत आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत में 96 हजार 526 मामले निपटे:10 टूटते रिश्ते फिर से जुड़े, करोड़ों का मुआवजा दिलाया
    Next Article
    मेरठ सर्राफा बाजार में PNG कनेक्शन को MoU:गेल गैस और ज्वेलर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के समक्ष किए हस्ताक्षर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment