Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ सेंट्रल मार्केट से उतरवाए सपा के झंडे:भाजपा का विरोध कर रहे थे व्यापारी, तीन गिरफ्तार; शिवपाल यादव ने फोन पर की बात

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर में सेंट्रल मार्केट पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटकी है। ऐसे में बाजार में व्यापारियों ने भाजपा का विरोध करते हुए सपा के झंडे लगा दिए थे। सुबह जब बाजार खुला तो कई दुकानों पर सपा का झंडा था। थोड़ी देर बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने झंडे हटवा दिए। व्यापारियों का आरोप है कि हमारे बाजार पर संकट मंडरा है। एक कांप्लेक्स पहले ही टूट चुका है। अब दूसरी दुकानें टूटने की बारी आ चुकी है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों का हमें सहयोग नहीं मिल रहा है, इसलिए सपा के झंडे लगाए थे। सेंट्रल मार्केट में झंडे लगाने को लेकर थाना नौचंदी पुलिस ने करण नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद विरोध में थाने पहुंचे व्यापारियों में से भी दो व्यापरियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और लगभग 3 घंटे चले हंगामें के बाद उनको छोड़ा गया। पीड़ित व्यापारी से शिवपाल यादव ने की बात मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने पीड़ित व्यापारी से की बात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय श्री शिवपाल सिंह यादव से बता कराई और पीड़ित व्यापारी ने कहा- मैंने जिसे राजा बनाया आज वह राजा मुझसे रूठ गया है। शिवपाल ने कहा- यदि हमारी आवश्यकता पड़ी तो हम व्यापारियों के आंदोलन में मेरठ भी आएंगे। शिवपाल ने बताया कि 2016 में उनके द्वारा कानून बनाया गया था, जबकि आज की तारीख में वह विभाग मुख्यमंत्री के पास है लेकिन सभी अधिकारी लूट खसौट में लगे हुए हैं, कोई भी कानून का पालन नहीं कर रहा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरे सेंट्रल मार्केट का ध्वस्तीकरण होना है। कोर्ट का आदेश था कि कमर्शियल एक्टिविटी रोककर बाजार ध्वस्त कर दिया जाए। इसके लिए आवास विकास को छह सप्ताह का समय दिया गया था। इसके बाद व्यापारियों ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी बात रखी थी। उन्होंने बाजार तोड़ने से रोकने की अपील भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले में अगली सुनवाई 27 फरवरी होनी है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने किया पोस्ट सपा विधायक अतुल प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का दर्द बहुत असहनीय है और हमारे द्वारा सदन में प्रमुखता से विधानसभा कार्यवाही में यह विषय उठाया गया। हम सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के हर दुख दर्द में उनके साथ हैं और उनकी आवाज बनने का हम काम करेंगे। आज उनकी पीड़ा और उनके साथ हुए धोखा से बहुत बुरी तरह आहत हैं। हम उनकी हर पटल पर उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। हमारे दल ने हमेशा उनका लड़ाई लड़ी और आगे भी पूरे सामर्थ से लड़ेगी। बाहरी लोगों ने लगाए झंडे मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद संजीव पुंडीर ने बताया कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा सपा के झंडे व्यापारियों की दुकानों के बाहर लगा दिए गए थे। इसके बाद व्यापारियों ने उनको हटाया। हालांकि इस दौश्रान कुछ लोगों के बीच कहासुनी भी हुई जिसके बाद मौके पर पुलिस आ गई और स्थिति को संभाला। क्या सपा का झंडा तालिबान के बराबर- सुदीप जैन सुदीप जैन ने बताया कि ध्वस्तीकरण के विरोध में सपा का झंडा लगाया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस एक व्यापारी को थाने ले आई इसके बाद जब व्यापारी थाने पहुंचे तो तीन व्यापारियों को और पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मेरा सवाल यह है कि किन धाराओं में इनको लेकर आया गया और इसके साथ ही हम यह भी जानना चाहते हैं कि क्या है तालिबान या पाकिस्तान का झंडा है जो इसको लगाने के लिए पुलिस ने यह कार्रवाई की। व्यापारियों ने आवास विकास परिषद में दिया था धरना सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने मंगलवार को आवास विकास परिषद पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। व्यापारियों ने आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना और परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी और परिषद के अधिकारियों को बुलाने की मांग की। काफी देर चले धरने के बाद व्यापारियों ने आवास विकास के गेट पर नोटिस चस्पा करके अधिकारियों को 24 घंटे में व्यापारियों के बीच आने का अल्टीमेटम दिया था। व्यापारियों ने कहा था कि 661/6 पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है, वहीं अब धरना दिया जाएगा। राहत की गुहार और आगामी सुनवाई अधिकारियों ने व्यापारियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की जानकारी दी थी। इसके बाद भोलेश्वर मंदिर में भी व्यापारियों की बैठक हुई। वहां उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया गया। सतीश गर्ग ने बताया कि व्यापारी सुप्रीम कोर्ट में मार्मिक अपील के साथ याचिका दायर करेंगे। इसका उद्देश्य व्यापारियों को राहत दिलाना है। आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने मुख्यमंत्री और सुप्रीम कोर्ट को नई भवन निर्माण एवं विकास उपविधि के अंतर्गत आपत्ति पत्र दाखिल किया है। मामले में अगली सुनवाई 27 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रसिक उपासना के महान संत हैं सीताराम शरण महाराज:डा. मिथिलेशनंदिनी शरण बोले- रामभक्ति की मधुर उपासना को विश्व मंच पर स्थापित किया
    Next Article
    बरेली में 6 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी:SSP ने बिना बताए गायब रहने वाले 3 सिपाही और 3 हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment