Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ: शोभायात्रा में फरसे के वीडियो पर विवाद:मांगेराम त्यागी बोले, प्रतीकात्मक चिन्ह लेकर चलना अपराध नहीं

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ में परशुराम जयंती की शोभायात्रा के दौरान एक युवक के फरसे के साथ वीडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा है कि भगवान के प्रतीकात्मक चिन्ह को लेकर चलना कोई अपराध नहीं है। त्यागी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरसा भगवान परशुराम का प्रमुख प्रतीकात्मक चिन्ह है, जो उनकी पहचान और धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में शोभायात्रा में इसे लेकर चलने वाले श्रद्धालु को गलत नहीं ठहराया जाना चाहिए। यह घटना रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से निकली भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुई। इस भव्य शोभायात्रा में कई श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए थे, जिनमें कुछ युवक हाथों में फरसा लिए चल रहे थे। इसी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आया। मांगेराम त्यागी ने जोर देकर कहा कि यदि भगवान के जन्मोत्सव पर उनके प्रतीकात्मक चिन्ह भी नहीं लेकर चलेंगे तो ऐसे आयोजनों का महत्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने लोगों से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और अनावश्यक विवादों से बचने की अपील की। त्यागी ने फरसा लेकर चलने वालों पर मुकदमे दर्ज करने की बात की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज झुकने वाला नहीं है, चाहे तस्करा डाला जाए या एफआईआर लिखी जाए। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान डीएसपी और इंस्पेक्टर द्वारा की गई घोषणाओं की भी आलोचना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम–अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड केस में फैसला आज:अब्दुल्ला आजम की सजा के खिलाफ अपील पर रामपुर सेशन कोर्ट में सुनवाई
    Next Article
    बरेली में अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर:चौकी चौराहा के 25–30 स्ट्रीट फूड वेंडर्स बेरोजगार, स्टॉल पर चला बुलडोजर; रोजी-रोटी पर संकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment