Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर रेलिंग से टकराकर पलटी कार,महिला की मौत:हादसे में 5 लोग घायल, मुजफ्फरनगर जा रहा था दिल्ली का परिवार

    5 hours ago

    3

    0

    मेरठ के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना परतापुर इंटरचेंज के पास एक तीव्र मोड़ पर हुई, जहां एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। , कार दिल्ली से मेरठ आ रही थी। परतापुर इंटरचेंज के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग टीम, पुलिस, एम्बुलेंस और क्रेन को घटनास्थल पर भेजा गया। दिल्ली-हापुड़-मेरठ प्रोजेक्ट हेड अनिल कुमार शर्मा, सेफ्टी मैनेजर अनिल दूबे और घटना प्रभारी अमन बाजपेई भी मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर सुभारती अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस और हाईवे टीम ने मिलकर स्थिति को संभाला और लगभग एक घंटे में यातायात सामान्य कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग दिल्ली के कुचा रहमान वाली गली के निवासी हैं। वे मुजफ्फरनगर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में सुल्ताना (55), पत्नी एहसान उल्ला, को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फरहान, वानिया, आफिया, इमरान और आसमा इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने जानकारी दी कि मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मृतका के बेटे अजीम ने लिखित में किसी भी कानूनी कार्रवाई से मना किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रहित व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह:लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता हुई
    Next Article
    लखनऊ गायत्री शक्तिपीठ परिसर में उपनयन:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया संस्कार, परिवारों ने ब्रह्मचारियों को आशीर्वाद दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment