Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रहित व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह:लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता हुई

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में राष्ट्रहित व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह और प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी ने दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सुनील सिंह ने संगठन को प्रदेश के हर कोने तक मजबूत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगा। राष्ट्र निर्माण में भागीदारी ही संगठन का मुख्य उद्देश्य इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में भागीदारी ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। संगठन के उपाध्यक्ष रामनरेश आरती ने व्यापारिक एकता को समय की आवश्यकता बताया। वहीं, संगठन महामंत्री मनोज सिंह रघुवंशी ने विश्वास दिलाया कि संगठन गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक हर व्यापारी की आवाज बनेगा। ये मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष लखनऊ संजय वर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने की। अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संजय वर्मा, मलिक मोहम्मद, मोहम्मद हनीफ, विनोद वर्मा, राजदीप श्रीवास्तव, किरण शुक्ला, अनुपमा सिंह, अतुल सिंह, विनीता श्रीवास्तव, बबिता ओबेरॉय सहित सैकड़ों व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में सोमवार को कई इलाकों में बिजली कटौती:मोहद्दीपुर और खोराबार में होगा काम, सहयोग की अपील
    Next Article
    मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर रेलिंग से टकराकर पलटी कार,महिला की मौत:हादसे में 5 लोग घायल, मुजफ्फरनगर जा रहा था दिल्ली का परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment