Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज:तीन गांवों में भूमि उपयोग परिवर्तन समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

    15 hours ago

    2

    0

    मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की बोर्ड बैठक मंगलवार को होगी। बैठक में आमजन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के एजेंडे में समौली सलेमपुर, मोहकमपुर और एतमादनगर अलीपुर गांवों में भूमि उपयोग परिवर्तन के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके तहत कृषि या औद्योगिक भूमि को आवासीय और व्यावसायिक उपयोग में बदलने पर विचार किया जाएगा। 142 खाली संपत्तियों की बिक्री पर फैसला मेडा की 142 खाली संपत्तियों को बेचने के लिए वर्ष 2018 की फ्रीज दरों को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इससे आम लोगों को कम कीमत पर प्लॉट और मकान खरीदने का मौका मिल सकता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी देना भी बैठक का अहम एजेंडा है। बजट पास होने से शहर में सड़कों, जल निकासी और पार्कों के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। शहर के विस्तार की योजना भूमि उपयोग परिवर्तन और नई कॉलोनियों के विकास से शहर का विस्तार होगा। इससे लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और शहर के सुनियोजित विकास को बढ़ावा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के विश्वविद्यालय ने गाजीपुर में परीक्षा केंद्र निरस्त की:नकल की शिकायत पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने छात्रों को दूसरे कॉलेज भेजा
    Next Article
    गोरखपुर में अगले 5 दिनों तक रहेगा हीटवेव का कहर:अप्रैल में औसत से अधिक गर्मी, आज 42°C तक पहुंच सकता तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment