Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ यूपी बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा:हाईस्कूल टॉप 10 में 9 और इंटर में 7 छात्राएं जिला टॉपर

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मेरठ जिले में इस बार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। हाईस्कूल में अदीबा और इंटरमीडिएट में वंशिका उपाध्याय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्रों के घरों और स्कूलों में खुशी का माहौल बन गया। हाईस्कूल में अदीबा ने किया जिला टॉप हाईस्कूल परीक्षा में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना की छात्रा अदीबा ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया। जहानारा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र दक्ष 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर SDHT SVM इंटर कॉलेज, गंगानगर की छात्रा तृप्ति रहीं, जिन्होंने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी स्कूल के आयुष ने 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। एमजीएस इंटर कॉलेज, अरनावली के याकुल 94.33 प्रतिशत अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में वंशिका उपाध्याय बनीं टॉपर इंटरमीडिएट परीक्षा में एएस इंटर कॉलेज, मवाना की छात्रा वंशिका उपाध्याय ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। स्टार अल फलाह इंटर कॉलेज, किठौर की ज़मरुद 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। SDHT SVM इंटर कॉलेज, गंगानगर की सपना ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज की पायल 91.20 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और किंजल 90.60 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। छात्राओं ने पाई सर्वाधिक सफलता जिले की टॉप-10 सूची में अदीबा, दक्ष, तृप्ति, आयुष, याकूल, तान्या, आर्यन, कीर्ति, चीनू और अनन्या मित्रा है। 10 में से 7 छात्राएं और 3 छात्र हैं। 12वीं के जिला टॉपर के टॉप 10 की लिस्ट में 10 में से 9 छात्राएं हैं। वंशिका उपाध्याय टॉपर, जमररुद सेकेंड टॉपर और सपना थर्ड टॉपर हैं। इसके अलावा पायल, किंजल, निकिता, आंचल, दिव्यांशी, मेहशर भी टॉप टेन में हैं। दसवें स्थान पर एक छात्र केवल हर्ष है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर इंजीनियर बनना चाहते है मेरठ के बोर्ड टॉपर:बिना कोचिंग पाई सफलता, सोशल मीडिया से रहे दूर, पढ़िए सक्सेस स्टोरी
    Next Article
    बलिया इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: पल्लवी गुप्ता बनीं जिला टॉपर:कृष्ण कुमार दूसरे जबकि विकास यादव तीसरे स्थान पर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment