Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद–फिरोजपुर में रेलवे का ब्लॉक:सहारनपुर से गुजरने वाली 14 ट्रेनें होंगी प्रभावित, दो रद्द और 9 का बदला रूट

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ट्रैक पर काम के चलते आने वाले दिनों में 14 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ देर से चलेंगी और कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा। इसका असर अलग-अलग तारीखों में रहेगा। फिरोजपुर मंडल के मानावाला स्टेशन पर 21 से 27 सितंबर तक काम चलेगा। वहीं मुरादाबाद मंडल के रायसी स्टेशन पर 26 से 29 सितंबर तक रेलवे ट्रैक का काम होगा। इन दोनों जगहों के काम का असर सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। जनशताब्दी 2 दिन नहीं चलेगी अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस (12054-12053) 26 और 27 सितंबर को रद्द रहेगी। दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 25 और 26 सितंबर को करीब 2 घंटे देरी से चलेगी। 28 सितंबर को इसे रास्ते में करीब 30 मिनट रोका भी जा सकता है। नरपतगंज-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 25 सितंबर को करीब 2 घंटे देर से चलेगी। सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 28 सितंबर को करीब 2 घंटे देरी से चलेगी। कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर को जालंधर से ही चलेगी। कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा रेलवे ट्रैक पर काम के चलते कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। ये ट्रेनें ब्यास से तरनतारन होते हुए अमृतसर जाएंगी। पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट 27 सितंबर को बदले रास्ते से चलेगी। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस और अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 29 सितंबर को दूसरे रास्ते से चलेंगी। अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 27 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास होकर चलेगी। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस और जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 20, 21 और 24 सितंबर को इसी रास्ते से चलेंगी। इसके अलावा कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 20 सितंबर, अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 24 सितंबर, छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस 25 सितंबर और लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 26 सितंबर को भी बदले रास्ते से चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय और रूट जरूर चेक कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DHO से मारपीट मामले में डॉ. अशोक निदेशालय संबद्ध:सीडीओ करेंगे जांच, डॉ. मुकेश सिंह बने कार्यवाहक डीएचओ
    Next Article
    कानपुर में सड़क मरम्मत के दावे बेअसर:अफीमकोठी से जरीब चौकी तक जगह-जगह गड्ढे, गुजरने वाले लोग परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment