Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद के एस.एस. चिल्ड्रन एकेडमी में 'ऊर्जा' खेलकूद समारोह:विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

    12 hours ago

    1

    0

    एस.एस. चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांठ रोड में वार्षिक खेलकूद समारोह 'ऊर्जा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, सहयोग, सौहार्द और अनुशासन के साथ प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया। समारोह का प्रारंभ विद्यालय गीत से हुआ। इसके बाद ओलंपिक ज्योति प्रज्ज्वलित की गई और खेल ध्वज फहराया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. बबीता अग्रवाल ने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बाल वाटिका वर्ग के लिए 'बेलेंस द बॉल', 'टमी शेफ रेस' और 50 मीटर दौड़ शामिल थीं। जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लिए 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस, रस्साकशी और अन्य सामूहिक खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रशासक डॉ. अनिल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि खेलों से शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी विकसित होती है। उपप्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। समारोह के अंत में, विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. अनिल अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. बबीता अग्रवाल, निदेशक सुनील अग्रवाल, शैक्षणिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल और उपप्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट में ताजमहल-एयरपोर्ट के लिए कुछ नहीं:व्यापारी बोले- पेठा और जूता उद्योग में आगरा के हाथ खाली
    Next Article
    घर में घुसकर मारपीट का आरोप:सिंघावली अहीर में एक आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य फरार; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment