Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नफरत फैलाने वाले विकास पर ध्यान दें:संभल के सपा सांसद बोले- लखनऊ विश्वविद्यालय, कोटद्वार और राजस्थान में इंसानियत की जीत

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हाल ही में तीन अलग-अलग घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन घटनाओं को 'इंसानियत की जीत' बताया और केंद्र, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड सरकारों पर निशाना साधा। सांसद ने अपनी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। सांसद बर्क ने सबसे पहले कोटद्वार की घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान पर हमले के दौरान मोहम्मद दीपक नामक व्यक्ति दीवार बनकर खड़े रहे। बर्क ने इसे 'इंसानियत की जीत' करार दिया। सपा सांसद की पोस्ट देखिए… इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय की घटना पर टिप्पणी की। सांसद के अनुसार, विश्वविद्यालय में जिस जगह वर्षों से नमाज अदा की जाती थी, वहां ताला लगा दिया गया। जब छात्र बाहर नमाज पढ़ने लगे, तो हिंदू छात्रों ने उनकी सुरक्षा में घेरा बनाया और बाद में उनके साथ रोजा इफ्तार भी किया। तीसरी घटना राजस्थान से संबंधित थी। बर्क ने बताया कि वहां एक बीजेपी नेता ने मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से इनकार कर दिया था। इसके विरोध में हिंदू महिलाओं ने अपने कंबल लौटाकर 'इंसानियत' का पक्ष चुना। जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि यह वही भारत है जिसका सपना महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और मौलाना अबुल कलाम आजाद ने देखा था। उन्होंने नफरत फैलाने वालों से अपील की कि वे समाज को तोड़ने में जितनी मेहनत करते हैं, उसका आधा भी रोजगार, रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और शिक्षा पर लगाएं, तो देश की तस्वीर बदल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में खेत पर रखवाली कर रहे किसान की मौत:परिजन बोले-अचानक हुई मौत संदेह पैदा कर रही, इसलिए पोस्टमॉर्टम करा रहे
    Next Article
    जौनपुर में बैंक लोन पर घूस मांगने का आरोप:फील्ड अफसर पर ₹3000 मांगने की शिकायत, मामला एलडीएम तक पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment