Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में BJP नेता की बर्थडे पार्टी में बवाल:दलित युवती को पीटने और अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने का आरोप, पथराव-मारपीट में 10 से ज्यादा घायल

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में भाजपा नेता अजय प्रताप की बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि नशे में धुत्त भाजपा नेता ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गांव के दलित समाज के लोगों को गालियां दीं। विरोध करने पर एक दलित युवती की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फूट गया। इसके बाद छतों से पथराव और हवाई फायरिंग भी हुई। दलित समाज के लोगों का कहना है कि भाजपा नेता अजय प्रताप की बर्थडे पार्टी में बाहर से भी करीब 100-150 युवक शामिल होने आए थे। वो सभी पथराव और मारपीट में शामिल थे। आरोप है कि दलित परिवारों को घर से खींचकर भाजपा नेता और उसके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की है। घटना नारायनपुर छंगा गांव का है। इस घटना पर एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश का कहना है कि 16 अप्रैल को देर रात में ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव नारायनपुर छंगा में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। जिसमें पत्थरबाजी और मारपीट में कुछ लोगों को चोट आई है। एक प्रतिमा भी खंडित हुई है। जिसकी रिपेयरिंग पुलिस की मौजूदगी में की जा रही है। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं इस मामले में पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की भी तैयारी है। पुलिस घटना की तह तक जाने के लिए छानबीन में जुटी है। ठाकुरद्वारा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं अजय प्रताप आरोपी अजय प्रताप सिंह ठाकुरद्वारा के गांव नारायनपुर छंगा का रहने वाला है। वह 2022 में भाजपा के टिकट पर ठाकुरद्वारा सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। नारायनपुर छंगा गांव में बड़े पैमाने पर ठाकुर बिरादरी के लोग रहते हैं। इसके अलावा गांव में दलित समाज के लोग भी हैं। 2027 विधानसभा चुनावों में भी अजय प्रताप सिंह भाजपा से टिकट के दावेदारों की रेस में शामिल हैं। पीड़िता बोली- हमें घरों से खींचकर डंडे बरसाए हमले में गंभीर रूप से घायल हुई मानसी बताती हैं- हमारे गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। 16 अप्रैल को गांव में रहने वाले भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह का बर्थडे था। जिसमें गांव के चौहान बिरादरी के लोगों के अलावा बड़ी तादाद में बाहर से भी लोग शामिल होने आए थे। भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में लोगों ने जमकर शराब पी। इसके बाद रात को शराब के नशे में लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा का अपमान शुरू कर दिया। अजय प्रताप ने बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित कर दिया। विरोध करने पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। दलित परिवारों को घरों से खींचकर पीटा गया। मेरे सिर में अजय प्रताप ने डंडा मारा, जिससे खून बहने लगा। मेरी बहन को अजय प्रताप के भाई ने पीटा। हम मामले में कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। राजपाल चौहान को बुलाने से खफा था अजय प्रताप घायल मानसी का कहना है कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए भाजपा नेता राजपाल चौहान को बुलाया गया था। इस बात से अजय प्रताप खफा था। मानसी का कहना है कि अजय प्रताप को ये बात बुरी लगी कि गांव में रहते हुए भी उन्हें नहीं बुलाया गया। जबकि दूसरी जगह से राजपाल चौहान को गेस्ट के रूप में बुला लिया गया। इसी बात की खुन्नस अजय प्रताप ने निकाली है। राजपाल चौहान और अजय प्रताप में सियासी अदावत राजपाल चौहान और अजय प्रताप सिंह, दोनों ही भाजपा के नेता हैं। 2022 में अजय प्रताप ने ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। तो वहीं इसके पहले 2 बार राजपाल चौहान भाजपा के टिकट पर इसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों में से किसी को भी सफलता नहीं मिली है। 2027 में दोनों फिर से टिकट की रेस में शामिल हैं। ऐसे में अंदरखाने दोनों के बीच सियासी अदावत का रिश्ता है। …………….. ये खबर भी पढ़िए- एनकाउंटर में घायल बदमाश हैलट अस्पताल से भागा: पुलिस ने झाड़ी से पकड़ा, सुरक्षा में 4 पुलिसवाले लगे थे; हाईवे पर बाइक लूटी थी कानपुर में पुलिस की गिरफ्त से एक शातिर बदमाश शुक्रवार सुबह अस्पताल से भाग गया। बर्रा में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद उसे माइनर ऑपरेशन थियेटर में एडमिट कराया गया था। उसे तीन दरोगा और एक सिपाही की सुरक्षा में लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में सीओ से धक्का-मुक्की, झड़प:किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, हाईवे पर 5 किमी लंबा जाम लगा
    Next Article
    डिप्टी CM केशव मौर्य की अखिलेश को दो टूक:मुस्लिम महिलाओं की चिंता है तो पार्टी से चुनाव लड़ाएं, तुष्टीकरण न करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment