Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में चलती कार में लगी आग:धुंआ उठते देख युवक ने गाड़ी रोकी, भागकर बचाई जान

    7 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित फव्वारा चौक पर देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से तेज लपटें उठने लगीं और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि हरथला हिमगिरी कॉलोनी निवासी फुरकान अपनी कार से कटघर क्षेत्र की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार फव्वारा चौक के पास पहुंची, कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। फुरकान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस दौरान कुछ समय के लिए फव्वारा चौक पर यातायात भी प्रभावित रहा। अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पनकी में नाले से मिला अधेड़ का शव:गुरुवार रात घर से निकला था, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment