Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में एक्सीडेंट में एक की मौत, 7 घायल:शादी में शामिल होकर ऑटो से लौट रहे थे, बोलेरो ने मारी टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के बिलारी-सिरसी मार्ग पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक फरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित परिवार के सात अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो युवतियों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संभल जिले के थाना असमोली अंतर्गत ग्राम मुबारिकपुर निवासी फरमान (24) अपने परिवार के साथ बनियाखेड़ा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। बुधवार रात करीब 8 बजे, विदाई के बाद पूरा परिवार ऑटो बुक करके अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही ऑटो बिलारी-सिरसी रोड पर सत्संग भवन के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। सीएचसी के प्रभारी डॉ. मुनाजिर इमाम ने फरमान को मृत घोषित कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव को उसकी मौत का कारण बताया गया है। घायल सना और जरीना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में नरगिस (50), हसन (3), हैदर (1.5) और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप:आज पारा पहुंचेगा 38 डिग्री सेल्सियस; शनिवार को बादल, रविवार को बारिश संभव
    Next Article
    बिजनौर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO:मंडावर रोड पर बेल्ट चली, राहगीरों में मची अफरा-तफरी; पुलिस कर रही पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment