Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को 50 करोड़ की सौगात:2026 तक पूर्ण संचालन का लक्ष्य, पीतल उद्योग से जुड़े 7 पीजी कोर्स शुरू

    13 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के शैक्षिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण और विकास के लिए बजट 2026 में 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से निर्माण कार्य तेजी से जारी है और मई 2026 तक विश्वविद्यालय को पूर्ण रूप से संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार का उद्देश्य शिक्षा को सीधे रोजगार से जोड़ना है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय को मुरादाबाद के विश्व प्रसिद्ध पीतल उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ उद्योग से भी जुड़ सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सत्र 2025-26 से कैंपस में सात नए पीजी पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, कंप्यूटर साइंस, एनवायर्नमेंटल साइंस, एमकॉम और एमए जियोग्राफी शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों को विशेष रूप से पीतल उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। एमकॉम के छात्र एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और उद्योग प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे। एनवायर्नमेंटल साइंस में औद्योगिक प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण की तकनीक सिखाई जाएगी, जबकि केमिस्ट्री में धातु निष्कर्षण और रसायनों के प्रभावी उपयोग पर जोर रहेगा। सभी कोर्स को अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) से जोड़ा जा रहा है। इससे छात्रों को पढ़ाई के साथ उद्योगों में अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों के कुल 333 कॉलेज अब इस विश्वविद्यालय से संबद्ध हो चुके हैं। शासनादेश के अनुसार, जो छात्र वर्तमान में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय से द्वितीय या तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें डिग्री अब गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से ही प्रदान की जाएगी। वर्तमान में प्रथम वर्ष में लगभग 1.29 लाख छात्र पंजीकृत हैं। व्यवस्थाएं पूरी तरह लागू होने के बाद अनुमान है कि करीब 5 लाख विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करेंगे। फिलहाल कैंपस में सात कोर्स में 94 छात्र अध्ययनरत हैं। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान निर्माण कार्य ईपीसी मोड पर कराया जा रहा है। गुणवत्ता की निगरानी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की जैसी संस्थाएं शामिल हैं। मुख्य भवन के साथ प्रशासनिक ब्लॉक, वीसी रेजिडेंसी, पुलिस आवास और गैराज का निर्माण पूरा हो चुका है। सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया जा रहा है। अगले सत्र से AI कोर्स विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2026-27 से कंप्यूटर साइंस विभाग के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कोर्स शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों को भी चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार की इस पहल को मुरादाबाद को शिक्षा और उद्योग का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय न केवल डिग्री प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़कर पीतल उद्योग को नई गति देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों की पंचायत आज:ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने के लिए एकजुट हुआ शहर का व्यापारी वर्ग
    Next Article
    पुलिस लाइन में 22 फरवरी को मेगा सहायता शिविर:एक दिन, एक मंच, सीधे हाथों-हाथ मिलेगा योजनाओं का फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment