Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस लाइन में 22 फरवरी को मेगा सहायता शिविर:एक दिन, एक मंच, सीधे हाथों-हाथ मिलेगा योजनाओं का फायदा

    11 hours ago

    1

    0

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 22 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन परिसर में एक वृहद मेगा सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन करेगा। प्राधिकरण की सचिव प्रीती गिरी ने बताया कि यह शिविर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों और जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रुपेश रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसkaa मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को एक ही मंच पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो किसी कारणवश अब तक योजनाओं से वंचित हैं या जिनके आवेदन लंबित हैं। शिविर में विभिन्न सरकारी विभाग अपने स्टॉल लगाएंगे, जहां आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिलेगी। पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें तुरंत लाभ प्रदान किया जाएगा। यह शिविर विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं, गर्भवती माताओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और श्रमिक वर्ग सहित वंचित वर्गों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है। ऐसे सभी नागरिक, जिन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई आ रही है, वे 22 फरवरी को पुलिस लाइन पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि रोगों की प्रारंभिक पहचान हो सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एक विधिक सहायता स्टॉल भी स्थापित करेगा। यहां नागरिकों को न्यायालयी प्रकरणों, पारिवारिक विवादों, भूमि संबंधी मामलों, महिला उत्पीड़न, श्रमिक अधिकारों, मोटर दुर्घटना दावों, भरण-पोषण और पेंशन संबंधी विषयों पर निःशुल्क कानूनी परामर्श मिलेगा। पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना से भी जोड़ा जाएगा। इस शिविर के लिए एडीजे प्रथम अक्षय लाल सरोज को इसका अध्यक्ष नामित किया गया है, जबकि राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी सतेंद्र नाथ त्रिपाठी और अपर जिला जज जितेंद्र मिश्रा इसके सदस्य हैं। शिविर के लिए प्री-पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, जिसमें पैरालीगल वॉलेंटियर्स विभिन्न क्षेत्रों में लोगों का पंजीकरण कर रहे हैं। प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को 50 करोड़ की सौगात:2026 तक पूर्ण संचालन का लक्ष्य, पीतल उद्योग से जुड़े 7 पीजी कोर्स शुरू
    Next Article
    राज्यमंत्री असीम अरुण आज बागपत पहुंचेंगे:गोरक्षनाथ आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment