Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में जिम संचालक ने किया महिला से दुष्कर्म:अश्लील VIDEO बनाकर ब्लैकमेल, केस दर्ज

    12 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक जिम संचालक पर युवती से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जिम संचालक सुहेल मलिक और उसके साथी सादान सैफी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसने 4 मार्च 2022 से जिम जाना शुरू किया था। इस दौरान एक युवक उसे परेशान करने लगा था। जिम संचालक सुहेल मलिक ने उसे बचाने के बहाने युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि एक दिन आरोपी सुहेल मलिक ने उसे जिम में ही रोक लिया और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल करता रहा और अब तक चार लाख रुपये से अधिक की रकम वसूल चुका है। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी उसे बदनाम करने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। इस घटना के कारण उसकी बहन का रिश्ता भी टूट गया। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि आरोपी पहले भी कई युवतियों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुका है। पीड़िता ने 10 अप्रैल 2026 को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी के साथी सादान सैफी ने पीड़िता को फोन कर धमकाया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में CNG टेम्पो से टकराई बाइक, युवक जिंदा जला:भीषण धमाके के साथ लगी आग, शादी का निमंत्रण देने जा रहा था
    Next Article
    कानपुर देहात में अंतिम संस्कार स्थल पर बदहाली:गर्मी में छाया-पानी का अभाव, मूसानगर यमुना घाट पर व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment