Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में अंतिम संस्कार स्थल पर बदहाली:गर्मी में छाया-पानी का अभाव, मूसानगर यमुना घाट पर व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में आक्रोश

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील स्थित मूसानगर यमुना घाट पर अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। क्षेत्र के प्रमुख अंतिम संस्कार स्थल होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है, जिससे परिजनों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोगनीपुर तहसील के मूसानगर यमुना घाट की स्थिति दयनीय बनी हुई है। 40 डिग्री से अधिक तापमान के बीच यहां न तो छाया की व्यवस्था है। न ही पर्याप्त पेयजल उपलब्ध है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को तपती धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। जिससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। हैंडपंप खराब होने से पानी की समस्या घाट पर स्वच्छ पेयजल की सुविधा पूरी तरह चरमरा गई है। एकमात्र हैंडपंप शौचालय के पास लगा है, जिसका उपयोग लोग असहज होकर करते हैं। कई बार यह हैंडपंप खराब भी रहता है, जिससे पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है। सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ठप पड़ी है। घाट पर बने शौचालय गंदगी से भरे हुए हैं और पानी के अभाव में उपयोग के लायक नहीं हैं। मजबूरन लोगों को खुले में शौच करना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा घाट पर न तो रोशनी की समुचित व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के इंतजाम। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में यहां कीचड़ और फिसलन के कारण स्थिति और भी बदतर हो जाती है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया और अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि घाट पर टीन शेड, स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालयों की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में जिम संचालक ने किया महिला से दुष्कर्म:अश्लील VIDEO बनाकर ब्लैकमेल, केस दर्ज
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, रायबरेली का रहने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment