Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:देर शाम घर से टहलने निकला था, घात लगाए हमलावरों ने मारी गोली

    1 hour ago

    2

    0

    मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में कमालपुर चांदोरा गांव में सोमवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर घर से टहलने निकला था। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना को गांव के ही दो युवकों और उनके एक रिश्तेदार ने अंजाम दिया है। आरोपियों और मृतक के बीच कुछ दिन विवाद होने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। बिलारी की जरगांव चौकी क्षेत्र में कमालपुर चांदोरा निवासी रंजीत चौहान (33 साल) पुत्र सुरेश पाल सिंह आसपा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिजनों का कहना है कि सोमवार को देर शाम करीब 7 बजे खाना खाने के बाद रंजीत टहलने के लिए घर से निकला था। रंजीत के सगे बड़े भाई पिंकु चौहान ने बताया कि वह सब्जी लेकर आ रहे थे। तभी उन्होंने घर से करीब 200 मीटर दूरी पर देखा कि 3-4 युवक उनके भाई रंजीत पर हमला कर रहे हैं। हमलावरों ने पहले धारदार हथियार से उस पर वार किया फिर उसे गोली मार दी। रंजीत का कहना है कि उन्होंने गांव के ही रहने वाले अजय और योगेंद्र को अपने भाई पर हमला करते हुए देखा है। उन्होंने बताया कि तीसरा शख्स हत्यारोपियों का रिश्तेदार था जो बीते कुछ दिनों से हत्यारोपियों के साथ रुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद एंबुलेंस से मृतक को सीएचसी बिलारी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना भी शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद मिला दर्द, भगवान में बढ़ी एक्ट्रेस की आस्था!
    Next Article
    ललितपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:पांच अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति और नकली शराब बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment