Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में सरकारी नाले पर कब्जा, जलनिकासी ठप:गंदगी बढ़ी, परेशान लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की

    3 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के वार्ड 60 स्थित न्यू खुशहाल नगर में एक सरकारी नाले पर कथित कब्जे को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शिकायत कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। निवासियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा इलाके में नाली और नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, जिस पुराने नाले से गंदे पानी की निकासी असालतपुरा के बड़े नाले में होती थी, उसे बंद कर दिया गया है। यह नाला लगभग 40 साल पुराना है और वर्षों से क्षेत्र के पानी की निकासी का मुख्य मार्ग रहा है। शिकायत के अनुसार, डेयरी संचालक स्वर्गीय राजेश त्यागी के पुत्र विकास त्यागी और मनीष त्यागी ने इस नाले पर अतिक्रमण कर उसे अपने आवासीय परिसर में शामिल कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण गंदे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे इलाके में जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों ने यह भी बताया कि कब्जे वाले स्थान पर गोबर, कीचड़ और अन्य गंदगी जमा होने से स्थिति और बिगड़ गई है। इससे आसपास के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की है कि नाली निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने से पहले इस पुराने सरकारी नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। इससे गंदे पानी की निकासी सुचारु हो सकेगी और क्षेत्र को गंदगी तथा जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप के प्रयास से आहत युवती ने की आत्महत्या:फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    भाजपा स्थापना दिवस पर पीलीभीत में रोड शो:जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन, रैली निकली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment