Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में दामाद ने सास के सीने में मारी गोली:तमंचे से धमका रहा था, सास बोली- चल जा खिलौना अपने पास रख

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में एक युवक ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। सास ने नशा करने पर दामाद को टोका था। इसके बाद दामाद ने तमंचा दिखाकर सास को धमकाया। तमंचा देख सास ने दामाद से कहा- चल जा, ये खिलौना अपने पास रख। इतना सुनते ही दामाद ने सास के सीने में गोली दाग दी। हत्या करने के बाद दामाद अपने साथी के साथ भाग गया। घटना मझोला थाना क्षेत्र की है। अब जानिए पूरा मामला करुला जयंतीपुर सफेद कोठी के पास शकील की पत्नी रुखसाना की 4 बेटियों और 3 बेटों के साथ रहती थी। सबसे बड़ी बेटी साहिबा के पति गुलनवाज है। गुलनवाज की पत्नी साहिबा दो महीने से मायके में थी। रोज शराब पीकर मारपीट करता था। आज रात 9 बजे गुलनवाज नाराज चल रही पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान सास से बहस हो गई। गुस्से में आकर दामाद गुलनवाज हनीफ उर्फ टट्‌टन सास रुखसाना (50 साल) की ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की चश्मदीद रुखसाना की दूसरी बेटी जैनब ने बताया- शाम को मेरी बहन के पति गुलनवाज आए थे। वो नशा करते हैं। उन्होंने घर में बैठकर शराब पी और खाना खाया। उनके साथ उनका एक दोस्त भी था। मेरी मां ने उनसे कहा कि तुम नशा करते हो सुधर जाओ। इस पर दोनों के बीच कुछ बहस हो गई। तमंचा निकालकर डरा रहा था जैनब के मुताबिक, इतने में गुलनवाज ने अपनी कमर से तमंचा निकालकर रुखसाना को डराना शुरू कर दिया। उसने एक बार तमंचा चलाया, लेकिन वो खाली था। जैनब बोली- मेरी मां को भी लगा कि दिलनवाज मजाक कर रहा है। दामाद वाली हो गई हो सुधर जाओ इसके बाद गुलनवाज ने अपने एक दोस्त को बुला लिया। वो खुद वाशरूम चला गया। वाशरूम से लौटकर आकर फिर से गुलनवाज ने रुखसाना से कहा कि अब दामाद वाली हो गई हो सुधर जाओ। नहीं तो तुम्हें गोली मार दूंगा। दिलनवाज और उसका साथी फरार जैनब ने बताया- इतना सुनते ही उसकी मां रुखसाना ने दामाद गुलनवाज से कहा- जाओ अपने इस खिलौने से मुझे मत डराओ, अपना खिलौना अपने पास रख लो। इतना सुनते ही दिलनवाज ने गोली चला दी। गोली रुखसाना के सीने में लगी और वो मौके पर ही गिर पड़ी। हत्या के बाद दिलनवाज और उसका साथी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस आरोपी दिलनवाज की भी तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश चुनाव- BNP बहुमत के करीब, 120 सीटें जीतीं:जमात गठबंधन के खाते में 38 सीटें, बहुमत के लिए 150 का आंकड़ा जरूरी
    Next Article
    कासगंज में निर्माणाधीन पुल में गिरी बारात की बस:सिढ़पुरा में कई लोग घायल, चालक मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment