Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में युवक ने की आत्महत्या:परिवार का इकलौता कमाने वाला था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के स्योंडारा गांव में 32 वर्षीय युवक प्रदीप ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार सुबह उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। प्रदीप अपने पिता रमेश की मृत्यु के बाद परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। रमेश गांव में चौकीदार थे, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद प्रदीप को उनकी जगह नौकरी नहीं मिल पाई। वह गांव में मजदूरी करके अपनी वृद्ध मां राजो, पत्नी कामिनी, बहन बबली और दो साल की बेटी गुड़िया का भरण-पोषण कर रहा था। मंगलवार रात प्रदीप ने परिवार के साथ भोजन किया। इसके बाद परिवार के सदस्य पास के मोहल्ले में हो रहे माता के जागरण में चले गए। रात करीब 11:30 बजे वापस लौटने पर प्रदीप अपने कमरे में सोने चला गया, जबकि अन्य परिजन बरामदे में सो गए। बुधवार सुबह जब प्रदीप ने अपना कमरा नहीं खोला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने किवाड़ के सुराख से झांककर देखा, तो प्रदीप का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर स्योंडारा पुलिस चौकी के दरोगा उचित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज धूप में स्कूल से लौटते बच्चे:सिद्धार्थनगर में समय बदलने की मांग, अभिभावक और शिक्षक चिंतित
    Next Article
    आजमगढ़ में 4 युवकों से 5 लाख की ठगी:विदेश भेजने का झांसा देकर पैसे लिए थे, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment