Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद मंडल से 59 समर स्पेशल ट्रेनें:बिहार और बंगाल के यात्रियों को मिलेगी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। मंडल प्रशासन ने अप्रैल से जुलाई के बीच 59 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इससे विशेष रूप से बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, जिससे कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है। इस समस्या को कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये समर स्पेशल ट्रेनें हापुड़, बरेली और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे मुरादाबाद मंडल के साथ-साथ आसपास के जिलों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। पटना, गोरखपुर और हावड़ा रूट पर अतिरिक्त फेरे लगाए गए हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि हर वर्ष गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। 59 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी होगा और लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ‘रेल वन’ ऐप के माध्यम से ट्रेनों की समय-सारणी, स्टॉपेज और सीट उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें। समय से टिकट बुक कराने से यात्रा में असुविधा से बचा जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में तीन दिन बंद रहेंगी अदालतें:बुधवार से फिर शुरू होगा न्यायिक कामकाज
    Next Article
    Iran-US Peace Talks फेल होने के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, बोले-चीन ईरान को भेज रहा हथियार; बीजिंग को दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment