Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद पीएसी परिसर में सिपाही ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, बहन की शादी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे

    2 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में नौवीं पीएसी वाहिनी में तैनात प्रशिक्षक सिपाही विकास गौतम अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इस घटना से पीएसी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किठौर थाना क्षेत्र के भटीपुरा निवासी विकास गौतम नौवीं पीएसी वाहिनी में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। वह इन दिनों प्रशिक्षु जवानों को प्रशिक्षण दे रहे थे। सोमवार सुबह उन्होंने परेड ग्राउंड में प्रशिक्षु सिपाहियों की गिनती कराई और आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वह अपने साथियों से कपड़े बदलने की बात कहकर अपने आवास की ओर चले गए। कुछ समय बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। उनके साथ रहने वाले साथी जवान विपिन कुमार, जो लगभग दस दिन की छुट्टी के बाद लौटे थे, जब कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर विपिन ने आसपास मौजूद अन्य जवानों को बुलाया। जवानों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो विकास गौतम फंदे से लटके हुए मिले। इस दृश्य को देखकर सभी जवान स्तब्ध रह गए। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, विकास गौतम अपनी दो सगी बहनों की शादी में शामिल होने के लिए अवकाश पर गए थे। उनकी बहनों का विवाह 1 अप्रैल को हुआ था। वह 3 अप्रैल को ड्यूटी पर वापस लौटे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और परिजनों व साथियों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर सदर सीट पर विधायक पलटूराम या कोई और मजबूत:सपा से जगराम, गिहार और अकेला में कौन पहली पसंद, बसपा से भी चुनें
    Next Article
    भाजपा का इतिहास और संघर्ष दोनों प्रेरणा स्रोत-अजीत सिंह:बीजेपी की स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment