Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद से लापता छात्र ने बरेली में किया सुसाइड:बीए के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी,तीन दिन से घर से गायब था

    11 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कस्बे से 3 दिन पहले लापता हुए छात्र ने बरेली में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। छात्र के सुसाइड की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। ठाकुरद्वारा के वार्ड नंबर 23 निवासी रियाज अहमद (22 साल) पुत्र मोहम्मद आरिफ बीए का छात्र था। वह तीन दिन पूर्व अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की परंतु कोई पता नहीं चला। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर भी उसे सर्च करने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्र ने अपने कुछ दोस्तों के व्हाट्सऐप पर सुसाइड नोट का मैसेज भी भेजा था। परिजनों का कहना था कि रियाज काफी दिनों से ठीक से सो नहीं पा रहा था। वह मानसिक रूप से तनाव में दिखाई दे रहा था। कोतवाली प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि बरेली जीआरपी पुलिस ने सूचना दी कि बुधवार को रियाज अहमद ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुएब हत्याकांड में घर वालों से पूछताछ:संभावित वजहें तलाश रही पुलिस, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की गई थी हत्या
    Next Article
    RSS प्रमुख के बयान पर मौलाना मदनी का पलटवार:कहा- 70 साल में यह बात नहीं कही गईं, पूछा-क्या 20 करोड़ मुसलमानों को हिंदू बनाओगे ?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment