Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शुएब हत्याकांड में घर वालों से पूछताछ:संभावित वजहें तलाश रही पुलिस, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की गई थी हत्या

    11 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में वकील शुएब किदवई हत्याकांड की जांच में पुलिस ने मृतक के परिजनों से डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। पुलिस टीम ने घटना के पीछे की संभावित वजहों को जानने का प्रयास किया। इस दौरान मृतक के प्रॉपर्टी डीलिंग कारोबार से जुड़े विवादों और रंजिशों की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। हत्याकांड की जांच के लिए गठित टीम लगातार सुरागों पर काम कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। शुक्रवार को हुई इस हत्या के बाद कई दिनों के प्रयास के बाद बुधवार को पुलिस परिवार से बातचीत करने में सफल रही। सीओ सिटी संगम कुमार और पुलिस टीम ने डीएम आवास से कुछ दूरी पर स्थित मृतक शुएब के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। यह पूछताछ लगभग डेढ़ घंटे तक चली, जिसके बाद टीम लौट गई। प्रारंभिक बातचीत में कोई सीधा सुराग न मिलने के कारण, टीम अब परिवार या मृतक से जुड़े किसी विवाद या रंजिश की तलाश कर रही है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मृतक शुएब प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़े थे। उन्होंने पहले अन्य लोगों के साथ काम किया और बाद में अपना स्वतंत्र कारोबार स्थापित किया था। इसलिए, पुलिस इस कारोबार से जुड़े किसी जमीन या लेन-देन के विवाद की संभावना भी खंगाल रही है। घटना के दिन ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर शुएब की हत्या करने वाले हमलावरों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सूत्रों के अनुसार, इन शार्प शूटरों का संबंध गैर-राज्य, विशेषकर बिहार से होने की बात कही जा रही है, क्योंकि हमलावरों का तरीका इसी ओर इशारा कर रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने परिजनों से बातचीत की है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच के लिए गठित टीमें अपना काम कर रही हैं और जल्द ही इस घटना की तह तक पहुंचा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल:शादी से लौटते समय हादसा, अर्टिगा कार और पिकअप की टक्कर
    Next Article
    मुरादाबाद से लापता छात्र ने बरेली में किया सुसाइड:बीए के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी,तीन दिन से घर से गायब था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment