Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद से शाहजहांपुर वंदेभारत रेल सेवा शुरू:देहरादून-लखनऊ ट्रेन सीधे स्टेशन पर रुकेगी, यात्रियों को राहत

    12 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद रेल मंडल की जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार से देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू हो गया है। इससे शाहजहांपुर के रेल यात्रियों को पहली बार सीधे अपने स्टेशन से वंदेभारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को मिलेगी सहूलियत मुरादाबाद से शाहजहांपुर के बीच यात्रा करने वालों के लिए भी यह एक अतिरिक्त कनेक्टिविटी विकल्प है। पहले यह ट्रेन शाहजहांपुर में नहीं रुकती थी। मुरादाबाद के बाद इसका अगला ठहराव बरेली में था, जिसके बाद यह सीधे लखनऊ पहुंचती थी। इस नए ठहराव से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से चली आ रही मांग यह नया ठहराव स्थानीय सांसद की मांग पर रेलवे द्वारा शुरू किया गया है। यह क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि- ट्रेन संख्या 22545 वंदेभारत एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पर सुबह 7:34 बजे पहुंचेगी और 7:36 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 22546 देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस का आगमन रात 8:04 बजे और प्रस्थान 8:06 बजे निर्धारित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्रा से अगवा युवती की गोली मारकर हत्या:बुलंदशहर में फेंका शव, हॉस्पिटल संचालक समेत दो आरोपी पुलिस हिरासत में
    Next Article
    लखनऊ में एक बार फिर 42°C तक पहुंचेगा तापमान:अगले 6 दिनों तक पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव और वार्म नाइट का अलर्ट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment