Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया:इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट की, लिखा- यह फैसला बेहद मुश्किल और दर्दनाक

    13 hours ago

    1

    0

    स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे नोट की तस्वीर के साथ संन्यास का ऐलान किया। 39 साल के मेसी ने बताया कि फाइनल के 2 दिन बाद 21 जुलाई को ही उन्होंने संन्यास का फैसला लिख लिया था। उनका आखिरी मैच वर्ल्ड कप फाइनल था, जिसमें अर्जेंटीना को स्पेन से हार मिली थी। मेसी ने लिखा कि उनके पिता जॉर्ज मेसी की मौत के बाद उन्हें लगा कि अर्जेंटीना के लिए करियर खत्म करने का यही सही समय है।' जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को सेंट्रल अर्जेंटीना के रोसारियो शहर के एक अस्पताल में निधन हुआ था। वे 68 साल के थे। मेसी ने पोस्ट में क्या लिखा मेसी ने लिखा, ‘यह फैसला लेना तकलीफदेह था और आज भी दिल के अंदर तक दुख देता है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब समय आ गया है। मैंने हमेशा अपना सब कुछ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ सालों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी।’ पिता के निधन के बाद कहा था- ज्यादा नहीं खेल पाऊंगा मेसी ने अपने पिता की मौत के बाद एक पोस्ट में लिखा था कि उन्हें इस बात को लेकर ‘काफी संदेह’ था कि वे ज्यादा समय तक अर्जेंटीना के लिए खेल पाएंगे या नहीं। उन्होंने स्पेन के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में अपने प्रदर्शन को लेकर भी लिखा था, ‘मेरे पैर अब आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। इस बार मैंने अपनी शारीरिक सीमाओं से आगे जाने की कोशिश की, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका।’ फैंस और साथियों को शुक्रिया कहा मेसी ने अर्जेंटीना के फैंस को पिछले 20 साल के प्यार के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ‘मुझे मैदान से आपकी आवाज सुनना बहुत याद आएगा। अब मैं आप ही में से एक रहूंगा और बाहर से टीम का समर्थन करूंगा, अच्छे समय में भी और बुरे समय में भी, खासकर बुरे समय में।’ मेसी ने अपने परिवार को साथ देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह सफर बहुत खूबसूरत और मुश्किल रहा। मेसी ने हर कोच, साथी खिलाड़ी और अधिकारी को भी धन्यवाद दिया, जिनके साथ उन्होंने यह सफर तय किया। उन्होंने लिखा कि वे अपने साथ कभी न भूलने वाली यादें और पल लेकर जा रहे हैं। मेसी ने कहा, ‘मैं इस शांति और गर्व के साथ जा रहा हूं कि मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर आपको वे पल दिए, जिनका हमने कभी सिर्फ सपना देखा था। आप सभी के साथ यह अनुभव जीना शानदार रहा। मैं आपसे प्यार करता हूं।’ उन्होंने अंत में लिखा, “मुझे अर्जेंटीनियन बनाने के लिए धन्यवाद, भगवान! लेट्स गो, अर्जेंटीना!' अर्जेंटीना को 2022 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जिताया मेसी अपने देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू किया था। वे टीम के लिए 6 वर्ल्ड कप खेले चुके हैं। मेसी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया। अर्जेंटीना तीसरा वर्ल्ड कप जीता था और 36 साल का सूखा खत्म किया। मेसी ने 2021 कोपा अमेरिका जीतकर अर्जेंटीना का 28 साल का ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था। क्लब फुटबॉल में इंटर मियामी से खेलते हैं मेसी ------------------------------------------ मेसी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मेसी इवेंट के 33 हजार दर्शकों का पैसा लौटेगा; बंगाल CM बोले- स्पोर्ट्स बजट से होगा रिफंड पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में पहुंचे करीब 33 हजार दर्शकों को टिकट का पैसा लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भुगतान राज्य के स्पोर्ट्स बजट से किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल बाढ़ में फंसी एक्ट्रेस मानसी भारत लौटीं:एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं; लैंडस्लाइड के बाद पैदल बॉर्डर पार किया
    Next Article
    लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम से बाहर:जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए नहीं चुने गए; जोएल डेविस को मौका, स्टार्क-कमिंस की वापसी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment