Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेसी और रोनाल्डो आज रात खेलते दिखेंगे:अर्जेंटीना का जॉर्डन, पुर्तगाल का कोलंबिया से मुकाबला; ग्रुप स्टेज का आखिरी दिन

    13 hours ago

    2

    0

    FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात ग्रुप स्टेज के आखिरी 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में दोनों स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलते दिखाई देंगे। पहले पुर्तगाल और कोलंबिया का मैच होगा। फिर लीग स्टेज के 72वें और आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत जॉर्डन से होगी। मेसी इस टूर्नामेंट में 5 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। रोनाल्डो ने पिछले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2 गोल किए थे। अर्जेंटीना पहले ही नॉकआउट के क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं पुर्तगाल 2 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ मजबूत स्थिति में है। ये सभी 6 मैच भारतीय समयानुसार 28 जून को खेले जाएंगे। इसके बाद नॉकआउट के लिए 32 टीमें फाइनल हो जाएंगी। मैच-67: पनामा के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा भारी ग्रुप-L में शामिल इंग्लैंड का सामना पनामा से होगा। इंग्लैंड 2 मैचों में 4 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं पनामा लगातार 2 मैच हारकर टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। 2018 वर्ल्ड कप में हुई इस भिड़ंत में इंग्लैंड ने 6-1 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन पर सबकी निगाहें होंगी। वहीं पनामा को मिडफील्डर एडालबर्टो कैरास्क्विला से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: पनामा: मोस्केरा, मुरिलो, कोर्डोबा, कमिंग्स, मिलर, डेविस, मार्टिनेज, कैरास्क्विला, बारसेनास, डियाज, फजार्डो। इंग्लैंड: पिकफोर्ड, वॉकर, स्टोन्स, गुएही, ट्रिपियर, अलेक्जेंडर-आर्नोल्ड, राइस, साका, बेलिंगहैम, फोडेन, हैरी केन। मैच-68: क्रोएशिया और घाना में जीतने वाली टीम क्वालिफाई करेगी ग्रुप-L में शामिल क्रोएशिया और घाना की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह इंटरनेशनल में पहली भिड़ंत होगी। नॉकआउट के लिहाज से दोनों के लिए यह मैच जीतना जरुरी है। क्रोएशिया 2 मैच में 3 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं घाना 2 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। यह मैच जीतने वाली टीम सुपर-32 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। क्रोएशियाॉ को दिग्गज कप्तान लुका मोड्रिच की मिडफील्ड पर पूरा भरोसा होगा। दूसरी ओर घाना फॉरवर्ड मोहम्मद कुदुस के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: क्रोएशिया: लिवाकोविच, स्टानिसीच, सुतालो, पोंगरासिच, ग्वार्डियोल, मोड्रिच, कोवासिची, पासालिच, मायेर, बुडिमिर, क्रामारिच। घाना: अति-जिगी, सेदु, जिचू, सालिसू, मेन्सा, समेड, पार्टी, नुअमाह, कुदुस, सुलेमाना, इनाकी विलियम्स। मैच-69: कोलंबिया और पुर्तगाल के बीच कड़ी टक्कर ग्रुप-K में शामिल पुर्तगाल के 2 मैचों में 4 पॉइंट्स हैं। वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। वहीं कोलंबिया 2 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ पहले ही अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप को टॉप करेगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया है। 2014 में खेला गया यह फ्रेंडली मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था। कोलंबिया को कप्तान जेम्स रोड्रिगेज और आक्रामक विंगर लुिस डियाज से गोल की उम्मीद होगी। वहीं रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडीज शानदार खेल की बदौलत पुर्तगाल को अगले राउंड में पहुंचाने उतरेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कोलंबिया: वर्गीस, मुनोज, डी सांचेज़, लुकुमी, मोजिका, लेर्मा, रियोस, जे अरीआस, जेम्स रोड्रिगेज, लुइस डियाज, कॉर्डोबा। पुर्तगाल: डी कोस्टा, डैलोट, आर डियास, इनसियो, मेंडेस, वितिन्हा, जे नेवेस, बी सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीज, जोआओ फेलिक्स, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। मैच-70: उज्बेकिस्तान को पहली जीत की तलाश, कांगो डीआर से मुकाबला ग्रुप-K में कांगो डीआर और उज्बेकिस्तान की टीमें टकराएंगी। कांगो डीआर मैच में 1 पॉइंट्स हैं, जबकि उज्बेकिस्तान ने दोनों मुकाबले गंवाए हैं। नॉकआउट के लिए दावेदारी पेश करने का दोनों के पास यह आखिरी मौका है। दोनों देशों की सीनियर टीमों के बीच किसी भी स्तर पर अब तक कोई मैच नहीं खेला गया है। कांगो डीआर को अपने फॉरवर्ड योआने विसा से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं उज्बेकिस्तान स्ट्राइकर एल्डोर शोमुरोदोव के नेतृत्व में वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज करने उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: कांगो डीआर: म्पासी, कलुलु, म्बेम्बा, बतुबेंसिका, मासुआकु, पिकेल, मोउसामी, बोंगोन्डा, काकुता, विसा, बम्बु। उज्बेकिस्तान: युसुपोव, अलीकुलोव, अशुरमातोव, खुशानोव, सैफीएव, हमरोबेकोव, शुकुरोव, उरुनोव, तशमिरजायेव, मशादिपोव, शोमुरोदोव। मैच-71: अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के लिए जीत जरुरी ग्रुप-J में अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के बीच टक्कर होगी। दोनों के 2 मैचों में 3-3 पॉइंट्स हैं। गोल डिफरेंस के आधार पर ऑस्ट्रिया दूसरे और अल्जीरिया तीसरे नंबर पर है। यह मैच जीतने वाली टीम सुपर 32 के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। दोनों के बीच अब तक सिर्फ 1 बार 1982 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी। ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले में ऑस्ट्रिया ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया था। अल्जीरिया को अपने अनुभवी विंगर रियाद महरेज से जादुई खेल की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रिया की टीम मिडफील्डर मार्सेल सबित्जर के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अल्जीरिया: मंड्रिया, अटल, मंडी, टौगाई, बेंसबैनी, अउआर, बेंतालेब, फेघौली, महरेज, बौनेद्जाह, चाईबी। ऑस्ट्रिया: पेन्त्ज, पोश, लिनहार्ट, वोबर, म्वेने, लामर, सिवाल्ड, विमर, सबित्जर, बाउमगार्टनर, ग्रेगोरिट्च। मैच-72: अर्जेंटीना के खिलाफ जॉर्डन का इस वर्ल्ड कप में आखिरी मैच ग्रुप-J में शामिल डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वह 2 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप में टॉप पर है। दूसरी ओर जॉर्डन लगातार 2 मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल में यह पहला मुकाबला होगा। अर्जेंटीना को कप्तान मेसी और शानदार फॉर्म में चल रहे लॉतशारो मार्टिनेज से गोल की उम्मीद होगी। वहीं जॉर्डन स्टार फॉरवर्ड मूसा अल-तामरी के भरोसे आखिरी मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: जॉर्डन: अबु लैला, नसीब, अल-अरब, अल-अजालिन, हद्दाद, अल-राशदान, अल-रावबदेह, मश्ती, अल-तामरी, अल-नैमैट, ओल्वान। अर्जेंटीना: ई मार्टिनेज, मोलीना, रोमेरो, ओटामेंडी, टैगलियाफिको, डी पॉल, फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, लियोनेल मेसी, लॉतशारो मार्टिनेज, अल्वारेज।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद
    Next Article
    विमेंस वर्ल्डकप में आज तीन मैच:वेस्टइंडीज जीता तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा; पाकिस्तान-नीदरलैंड पहली जीत की तलाश में; इंग्लैंड से भिड़ेगा न्यूजीलैंड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment