Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुस्कान की छोटी बच्ची को नहीं अपनाएंगे':सौरभ की मां बोलीं-DNA टेस्ट भी नहीं कराना; 6 साल बच्ची को पालेगी मुस्कान

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई। सजा के ऐलान होते ही सौरभ की मां रेणू देवी फूट-फूटकर रोने लगीं। मां ने रोते हुए कहा- हमने फांसी की मांग की थी। आज हमें न्याय मिला है। जेल में बंद मुस्कान की छोटी बेटी राधा को लेकर मां रेणू ने कहा कि हमारा उससे कोई संपर्क नहीं है। हम उसे न तो अपनाना चाहते हैं और न ही अपने साथ रखना चाहते हैं। हमारे ऊपर DNA टेस्ट कराने का दबाव बनाया जाएगा, तब भी हम हमारा परिवार नहीं कराएगा। हमें सिर्फ न्याय चाहिए था। हालांकि, इससे पहले 24 नवंबर, 2025 को मुस्कान की छोटी बेटी के जन्म पर सौरभ की मां ने बच्ची का DNA टेस्ट कराने की मांग की थी। कहा था- अगर बच्ची सौरभ की निकली, तो हम उसे अपने पास रखेंगे। वहीं, सरकारी वकील केके चौबे ने बताया- मुस्कान की छोटी बेटी जब तक 6 साल की नहीं हो जाती, तब तक उसे फांसी की सजा नहीं दी जाएगी। सौरभ राजपूत की हत्या 3 मार्च, 2025 को हुई थी। सबूत मिटाने के लिए उसके शव के 5 टुकड़े करके नीले ड्रम में भर दिए गए थे। सौरभ के भाई बोले- अब हमें न्याय मिला सौरभ के भाई राहुल ने मां रेणू देवी को संभाला। राहुल ने दैनिक भास्कर से कहा- अब हमें न्याय मिला है। आज हमें जानकर बहुत खुशी हो रही है कि दोनों को फांसी की सजा हुई है। अगर वे आगे कोई कार्रवाई करेंगे, तो हम भी जाएंगे। वहीं, मां रेणू देवी ने कहा- हम माता रानी से यही दुआ मांग रहे थे कि जिन्होंने भी गलत काम किया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। मुस्कान के माता-पिता ने भी छोटी बेटी को अपनाने से मना किया मुस्कान के माता-पिता प्रमोद रस्तोगी और कविता ने 14 अक्टूबर को एक पत्र लिखकर पुलिस के जरिए कोर्ट को भेजा था। यह पत्र कोर्ट में सजा सुनाए जाने से पहले पहुंचाया गया था। पत्र में माता-पिता ने लिखा- मुस्कान को चाहे जो सजा मिले, हमें इससे कोई मतलब नहीं है। हम लोग अब कभी मुस्कान से नहीं मिलेंगे। हमें उसकी छोटी बेटी से भी कोई मतलब नहीं है। 6 साल तक बच्ची की देखभाल करेगी मुस्कान सरकारी वकील केके चौबे ने बताया कि जेल में बंद रहने के दौरान 24 नवंबर, 2025 को मुस्कान ने छोटी बेटी राधा को जन्म दिया था। ऐसे में बच्ची की उम्र 6 साल होने तक मुस्कान को फांसी नहीं दी जाएगी। इस दौरान बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी मुस्कान की होगी। सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान को उसकी बेटी राधा के साथ लखनऊ के नारी निकेतन में शिफ्ट किया जाएगा। हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी फांसी की फाइल जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे ने बताया- अभी जजमेंट की कॉपी मिलना बाकी है। जजमेंट की कॉपी मिलने के बाद ही तय होगा कि फांसी की स्थिति आगे क्या रहेगी। अगर जजमेंट में मुस्कान की बेटी के लिए कुछ स्पेशली लिखा गया है तो उसे देखकर ही आगे फांसी की प्रक्रिया को तय किया जाएगा। सौरभ के भाई ने पीहू की मांग की थी सौरभ के भाई राहुल ने दैनिक भास्कर से कहा था कि उन्होंने पीहू को उन्हें सौंपने की मांग भी की, लेकिन उसके नाना-नानी उसे देने के लिए तैयार नहीं हैं। वे लोग पीहू की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। राहुल ने कहा था- हमें यह भी नहीं पता कि पीहू कैसी है? लंबे समय से हमने उसे देखा तक नहीं है। मुस्कान के माता-पिता पीहू को न तो स्कूल भेज पा रहे हैं और न ही उसकी ठीक से देखभाल कर पा रहे हैं। सौरभ पीहू को लंदन भेजकर पढ़ाना चाहता था, लेकिन मुस्कान के माता-पिता उसे सरकारी स्कूल में भी नहीं पढ़ा पा रहे हैं। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पति को मारकर नीले-ड्रम में भरने वाली मुस्कान को फांसी, प्रेमी साहिल को भी सजा-ए-मौत मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई गई। उसके प्रेमी साहिल को भी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। सजा सुनाते हुए जज ने कहा- यह नृशंस हत्याकांड है, माफी स्वीकार नहीं होगी। सजा सुनाने से पहले जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया। मुस्कान रस्तोगी और साहिल फूट-फूटकर रोने लगे। जज ने मुस्कान से पूछा- तुम अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी हो, क्या सजा चाहती हो? उसने जवाब दिया- मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए। फिर वह खामोश हो गई। इसके बाद साहिल से यही सवाल पूछा गया, तो वह चुप रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्कान रस्तोगी-नीले ड्रम से फांसी की सजा तक:पति के 5 टुकड़े किए, ड्रम में डाल सीमेंट भरा; 10 तस्वीरों में पूरी कहानी
    Next Article
    आजम खान पर एक और एफआईआर:ED ने धोखाधड़ी और करप्शन का केस कराया, कल जेल में 8 घंटे पूछताछ की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment